फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Smugglers came to the village on a bike to sell liquor, ran away when a video was made

Bijnor: बाइक पर शराब बेचने गांव आए तस्कर, वीडियो बनाई तो भागे, चिल्लाते हुए युवक बोले, मेरी तो दे जा...

Fri, 25 Oct 2024 06:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 25 Oct 2024 06:11 PM IST
सार

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। लोगों में इसे लेकर रोष व्याप्त है। वहीं पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बात कही है।

विज्ञापन
Bijnor: Smugglers came to the village on a bike to sell liquor, ran away when a video was made
गांव शराब बेचते तस्कर और उन्हें घेरे खड़े खरीदार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कादराबाद के खादर इलाकों में कच्ची शराब का उत्पादन ही नहीं किया जा रहा बल्कि लोगों को सहूलियतों के लिहाज से आपूर्ति भी कर दी जाती है। गांव-गांव जाकर शराब बेचने वाले दो युवकों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

यह मामला अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अनवरपुर चंडिका का है। इस गांव की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि दो बाइक सवार युवक आकर रुकते हैं। इनके आसपास कच्ची शराब के खरीदारों की भीड़ जमा हो जाती है। थैली में भरी शराब को एक-एक कर ग्राहकों को बेचा जाता है। इनकी बाइक आने से पहले ही लोगों का जमावड़ा यह दर्शाने के लिए काफी है कि यह अवैध धंधा सिर्फ एक दिन का नहीं, बल्कि हर रोज होता है। तभी तो ग्राहकों को उनके आने का समय और स्थान दोनों पता हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश में कई जगह जहरीली शराब पीने से लोगों की जान जा चुकी है। अब अपने यहां भी किसी ऐसी ही घटना का इंतजार किया जा रहा है। क्योंकि कच्ची शराब पकड़ने के नाम पर कार्रवाई तो होती है मगर इस पर अंकुश नहीं लगाया जाता। उधर सूत्रों का दावा है कि शराब से संबंधित विभाग के मुखिया अपने मातहतों की जिम्मेदारी बताते हुए पल्ला झाड़ लेते हैं। 
सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। शराब माफिया के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed