फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Second wife committed unfaithfulness, husband hanged himself from a tree

बिजनौर: दूसरी पत्नी ने की बेवफाई, पति ने पेड़ से लटककर फांसी लगाई, चार माह से चल रहा थ ये विवाद

Thu, 08 Feb 2024 02:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Feb 2024 02:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दूसरी पत्नी की बेवफाई के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन
Bijnor: Second wife committed unfaithfulness, husband hanged himself from a tree
मौके पर मौजूद बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नगीना क्षेत्र में पत्नी के न लौटने से नाराज पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि गांव चमरोला निवासी अशोक पुत्र बाबूराम (24) ने धामपुर थाना क्षेत्र के गांव करनावाला में पेड़ लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी से विवाद चल रहा था। वह पिछले चार महीने से ससुराल नहीं आ रही थी। इसी बात से खिन्न होकर अशोक ने अपने बहनोई के घर आकर पेड़ में लटक कर जान दे दी।

विज्ञापन


क्राइम इंस्पेक्टर अता मोहम्मद ने बताया कि नगीना थाना क्षेत्र के गांव चमरोला निवासी अशोक की तीन साल पहले नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव जलालाबाद में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद आपसी मनमुटाव के चलते दोनों के बीच संबंध खत्म हो गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: चौधरी परिवार की बहू भी राजनीति में हो सकती हैं शामिल, राज्यसभा जा सकती हैं चारू तो जयंत लड़ सकते हैं चुनाव 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि अशोक ने पहली पत्नी से संबंध खत्म हो जाने के बाद एक साल पहले दूसरी शादी नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव चेहला निवासी रीता के साथ की थी। बताया गया कि पिछले चार महीने से रीता और अशोक के बीच खटपट हो गई। काफी प्रयास के बाद रीता मायके से घर नहीं आ रही थी।

अशोक ने अपनी पत्नी को लाने के लिए काफी आजमाइश की लेकर सफलता नहीं मिली, जिसे लेकर अशोक काफी तनाव में चल रहा था। बताया गया कि 6 फरवरी को अशोक अपने घर चमरोला से धामपुर थाना क्षेत्र के गांव करना वाला में अपने बहनोई जबर सिंह के यहां आया था।

करनावाला में पहुंचने के बाद  बुधवार देर रात अशोक ने गांव के एक व्यक्ति के खेत में खड़े पापड़ी के पेड़ में मफलर से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव को पेड़ से उतार कर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed