फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Saints of Juna Akhara created a ruckus in the Collectorate, called DM a thief and rebuked him a lot

Bijnor: कलेक्ट्रेट में जूना अखाड़े के संतों का हंगामा, DM को कहा चोर, खूब सुनाई खरी-खोटी

Tue, 19 Nov 2024 02:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 19 Nov 2024 02:19 PM IST
सार

बिजनौर जनपद में मंगलवार सुबह जूना अखाड़ा के संतों ने धरना प्रदर्शन और हंगामा करते हुए प्रशासनिक अफसर को खरी-खोटी सुनाई और यहां तक कि डीएम को चोर कह डाला।


 

विज्ञापन
Bijnor: Saints of Juna Akhara created a ruckus in the Collectorate, called DM a thief and rebuked him a lot
डीएम कार्यालय में डटे संत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में मंगलवार सुबह हरिद्वार से बस में सवार होकर बिजनौर कलेक्ट्रेट में पहुंचे साधु संतों ने धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर काफी देर तक संतों का हंगामा चलता रहा। संतों ने प्रशासनिक अफसर को खूब खरी-खोटी सुनाई यहां तक कि चोर भी कह डाला  मामला बढ़ता देख जिलाधिकारी अंकित कुमार अपने कार्यालय के पीछे के गेट से निकालकर जाने को मजबूर हो गए। 
विज्ञापन


दूसरी गाड़ी में बैठकर पीछे के गेट से निकले डीएम
डीएम की अपनी गाड़ी उनके कार्यालय के बाहर खड़ी रही जबकि प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें दूसरी गाड़ी में बैठकर कलेक्ट्रेट से निकाल लिया। साधु संत तलवार का प्रदर्शन भी कर रहे हैं। वार्ता करने के लिए पहुंचे एडीएम और एसडीएम को भी साधु संतों ने खूब खरी खोटी सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:सांस लेना दूभर: मेरठ में हर तरफ स्माॅग, 400 के पार पहुंचा AQI, नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल, कोचिंग सेंटर बंद

ये है पूरा मामला
बता दें कि बिजनौर में मालदेवता का एक मंदिर है। उक्त मंदिर में जूना अखाड़े के संत रहा करते थे। तीन महीने पहले गांव वालों ने शिकायत करते हुए साधु संतों पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं इसके बाद कुछ लोग उन्हें गाड़ी में बैठा कर हरिद्वार की तरफ भी छोड़ आए थे। 

इस मामले में साधु संतों की ओर से गांव वालों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। उस वक्त प्रशासन ने तीन महीने का वक्त दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed