फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor : Robbry in a house, badmash theft gold worth of forty lacks ,police engage in investgation

Bijnor: चोरों ने मकान में धावा बोलकर 40 लाख के आभूषण चुराए, नगदी व मोबाइल भी ले गए साथ

Wed, 08 Feb 2023 10:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Feb 2023 10:57 AM IST
सार

बिजनौर जनपद के गजरौला शिव में मंगलवार रात को चोरों ने देवेंद्र सिंह के मकान को निशाना बनाया। चोर मकान से तकरीबन 40 लाख के आभूषण, नगदी व मोबाइल अपने साथ ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
 

विज्ञापन
Bijnor : Robbry in a house, badmash theft gold worth of forty lacks ,police engage in investgation
bijnor news, - फोटो : amr ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के गजरौला शिव में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोरों ने जंदरपुर में देवेंद्र सिंह राजपूत के मकान में चोर चोरी कर ले गये। चोरी में लगभग 40 लाख रुपए के आभूषण, 10 हजार रूपये नकद व दो मोबाइल भी चोरी कर ले गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवेन्द्र अपनी पत्नी रेखा के साथ मकान के  आंगन में सो रहा था। रात्रि तीन बजे दीवार फांद कर चोर मकान में घुसे आंगन में सो रहे पति पत्नी के बेड से चोरों ने तकिए के नीचे रखी कमरों की चाबी उठाकर आराम से कमरे खोले कमरे में रखी दो अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखी देवेन्द्र के दो बेटों की बहू के सोने चांदी के जेवर व अलमारी में रखे दस हजार रुपए नकद व दो मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


देवेंद्र की पत्नी रेखा का सरकारी मोबाइल भी चोरी चला गया। रेखा जंदपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। रेखा की आंख खुली तो उसने कमरा खुला देख आश्चर्यचकित रह गई। जैसे ही उसने शोर मचाया तो एक चोर कमरे से निकलकर भागते नजर आया, रेखा उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे भागी तो रास्ते में पैर में पत्थर लगने से वह उलझ कर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Meerut News Live: भुवन प्रकाश यादव नए क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी बने, मेरठ के दो अस्पतालों पर कार्रवाई


कुछ दूर चलने पर मस्जिद के पास सड़क पर रेखा का एक कपड़ा पड़ा मिला जिसे उठाकर वह अपने घर ले आई। देवेंद्र ने बताया कि लगभग पचास लाख रुपए की चोरी का अनुमान है। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने हाथ से गन्ना छीलने वाली दरांती भी ले रखी थी जो बेड पर रखी मिली। बताया जाता है कि चोर दीवार फांद कर अंदर घुसे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी भी चेक किये। पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंच गयी थी। बताया कि देवेंद्र का बड़ा बेटा जितेंद्र दिल्ली में इंजीनियर है, दूसरा बेटा दीपक दिल्ली में बैंक में नौकरी करता है । दोनों अपनी  पत्नी के साथ दिल्ली में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह भी अपने गांव जंदरपुर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed