फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor robbery case: Miscreants sexually assaulted wife of businessman

डकैती और दरिंदगी: चीखती-चिल्लाती रही पर नहीं आया तरस, सिगरेट से दागा शरीर और..., होश उड़ा देगी महिला की आपबीती

Thu, 16 Nov 2023 12:58 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Nov 2023 12:58 PM IST
सार

Bijnor News : बेबस महिला चीखती रही, चिल्लाती रही पर बदमाशों को तरस नहीं आया। दरिंदों ने बारी-बारी से महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस दौरान बदमाशों ने महिला को सिगरेट से दागकर खूब यातनाएं दीं।

विज्ञापन
Bijnor robbery case: Miscreants sexually assaulted wife of businessman
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नगीना देहात में प्रमुख थोक व्यापारी के घर में डकैतों ने 28 दिन बाद दूसरी बार धावा बोला। 19 अक्तूबर को भी व्यापारी और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर 80 हजार रुपये लूट ले गए थे। इस वारदात की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय व्यापारी को टरका दिया था।

विज्ञापन


नगीना देहात के एक गांव में मंगलवार की शाम बदमाशों ने व्यापारी के घर में सिर्फ डकैती ही नहीं डाली, बल्कि उनकी पत्नी को यातनाएं देते हुए सामूहिक दुष्कर्म भी किया। बदमाशों ने हद पार करते हुए महिला को सिगरेट से भी दागा। इससे पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

विज्ञापन

व्यापारी ने बताया कि उनके घर में पिछले माह 19 अक्तूबर को भी बदमाश घुस आए थे। हथियारों के बल पर उनको और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। बदमाश 80 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए थे। उन्होंने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाने की कोशिश की तो थानाध्यक्ष ने कोई कार्रवाई करने की बजाय उनको टरका दिया था।

बस दिया गश्त बढ़ाने का आश्वासन...
व्यापारी का आरोप है कि पहली वारदात होने के बाद थानाध्यक्ष ने यह आश्वासन दिया था कि उसके घर के आसपास गश्त बढ़ा दी जाएगी लेकिन गश्त नहीं बढ़ी। व्यापारी के मुताबिक, पहली वारदात पर ही अगर पुलिस कार्रवाई कर देती तो शायद अब डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात नहीं हो पाती।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का संकेत
एसपी नीरज कुमार जादौन ने पहली वारदात में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर थाना पुलिस के खिलाफ कार्रवाई का संकेत दिया है।

सुबह से शाम तक कई बार बदलवाई तहरीर
मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित का कहना था कि बुधवार की सुबह पुलिस को खबर दे दी गई। पुलिस ने दूसरी वारदात पर भी दिनभर पर्दा डालने की कोशिश की। सुबह से लेकर शाम तक कई बार तहरीर बदलवाई। शाम को एसपी के हस्तक्षेप के बाद रिपोर्ट दर्ज कई गई। इससे पहले थानाध्यक्ष और सीओ लगातार वारदात पर पर्दा डालने की कोशिश में लगे रहे।

यह भी पढ़ें: UP: कवि सौरभ जैन को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- गिरनार प्रकरण से हट जाओ नहीं तो हटा दिए जाओगे

एसपी ने ली घटना की जानकारी
इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी पाकर एसपी नीरज कुमार जादौन अपने साथ ही एएसपी देहात राम अर्ज को लेकर बुधवार की शाम घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों पुलिस अफसरों ने वहां मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इनके अलावा सर्विलांस, फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें: हैवानियत की हदें पार: सिगरेट से दागकर दीं यातनाएं, बारी-बारी से लूटी आबरू, फिर लाखों की डकैती डाल बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed