फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor ranked 20th in communicable disease control campaign

Bijnor News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में 20वें नंबर पर रहा बिजनौर

Fri, 03 May 2024 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bijnor ranked 20th in communicable disease control campaign
- 99.9 प्रतिशत किया स्वास्थ्य विभाग ने काम, अभियान में मिले 353 बुखार के रोगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए संचारी रोेग नियंत्रण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत काम करने में बिजनौर प्रदेश में 20वें स्थान पर रहा। सभी 11 विभागों ने मिलकर अभियान में काम किया है।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 30 अप्रैल तक संचालित हुआ। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के बारे में जागरूक किया। आशाओं ने 716826 घरों के सापेक्ष 716494 घरों का भ्रमण किया। जो लक्ष्य के सापेक्ष 99.9 प्रतिशत है। इसके अलावा जिलेभर में 2973 के सापेक्ष 2969 मातृ बैठक हुईं। जो 99.9 प्रतिशत है। इसके आशाओं ने घर-घर जाकर 4235 क्लोजिंग डेमो दिए। आशाओं ने घर-घर जाकर 99 संभावित क्षय रोगी खोजे। बुखार के 353 मरीज और कुपोषित 68 मरीज खोजे गए। प्रदेश में बिजनौर सामान्य स्थिति में रहा।
विज्ञापन

विभाग और काम- काम का प्रतिशत
पंचायत राज- 100
पशुपालन विभाग- 100
शिक्षा विभाग- 99.3
नगरपालिका- 100
घरों का भ्रमण- 99.9
मातृ बैठक- 99.9
----
वर्जन::
संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बिजनौर प्रदेश में 20वें स्थान पर रहा। अभियान के तहत सभी विभागों ने अच्छा काम किया है। डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए यह पहला था। जुलाई और अक्तूबर माह में भी अभियान चलेगा। - मंजूषा गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed