फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Policemen pulled women and girls by their hair, action taken against inspector after video went viral

Bijnor: पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और युवतियों को बाल पकड़कर खींचा, वीडियो वायरल; दरोगा पर हुई ये कार्रवाई

Thu, 23 Oct 2025 05:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 23 Oct 2025 05:19 PM IST
सार

गंज चौकी पुलिस मारपीट के एक मामले में आरोपियों को पकड़ने गई थी। विरोध करने पर महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। एसपी ने दरोगा संजय त्यागी को लाइनहाजिर कर दिया। 

विज्ञापन
Bijnor: Policemen pulled women and girls by their hair, action taken against inspector after video went viral
बाल पकड़कर युवती को खींचता दरोगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंज चौकी इंचार्ज ने महिला को बाल पकड़कर खींचा और अपमानित किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद बाद एसपी सिटी ने दरोगा संजय त्यागी को लाइनहाजिर कर दिया। 
विज्ञापन

 

गंज निवासी मनोज कुमार ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर टहल रहे थे। तभी प्रमोद, पिंटू, बिजेंद्र, जोगेश, शिवम सहित करीब 15 लोगों ने उसके पिता के साथ गालीगलौज व मारपीट की। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और बुधवार को एक आरोपी शिवम को पकड़ने गांव पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों के परिवार वालों ने विरोध कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस और दरोगा महिला व युवती को बाल पकड़कर खींच रहे हैं। 
विज्ञापन

महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी के विरोध ग्रामीण बुधवार को कोतवाली शहर पहुंचे। एसपी अभिषेक झा ने मामले की जांच सीओ सिटी गौतम राय को सौंपी। बृहस्पतिवार को जांच के बाद एसपी ने गंज चौकी इंचार्ज दरोगा संजय त्यागी को लाइन भेज दिया। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed