Bijnor: जाम खुलवाने के प्रयास में लगी पुलिस पर पथराव, मुकदमा दर्ज, इस बात को लेकर कर रहे थे हंगामा
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद नहटौर पैजनिया मार्ग पर भीड़ ने जाम लगा दिया। तीन घंटे तक लगे जाम को खुलवाने पहुंची पुलिस पर भी हमला कर दिया गया। पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
विस्तार
शुक्रवार की शाम नहटौर पैजनिया मार्ग पर गांव मानकपुर में कार ने साईकिल सवार दीशू पुत्र रामवीर को टक्कर मार दी, जिसमें दीशू की मौत हो गई। इसके बाद गांव वालों ने और मृतक के परिजनों ने दीशू के शव नहटौर पैजनिया मार्ग पर ग्राम मानकपुर के निकट जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर करीब आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंची।
पथराव में उपनिरीक्षक सागर चौधरी, कांस्टेबल उपेन्द्र, गौरव, नितिन चोटिल हो गए। वहीं राहगीरों में भगदड़ मच गयी। कड़ी मशक्कत के बाद रात में करीब 11 बजे सड़क पर लगे जाम को खुलवाया जा सका। उधर पुलिस के साथ अभद्रता और पथराव करने के मामले में उपनिरीक्षक सुभाष तोमर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
पुलिस पर पथराव करने में हरिओम सिंह पुत्र तुलाराम सिंह, भारत सिंह पुत्र आसाराम, छोटू पुत्र उमेश, अर्जुन सिंह पुत्र छंगा सिंह, अज्जू पुत्र विजयपाल, कल्लू पुत्र हरस्वरुप, सोहेल पुत्र राकेश सिंह, उमेश पुत्र तुलाराम, जिचेन्द्र पुत्र जयचन्द सिंह, अर्जुन पुत्र चेतराम, राकेश पुत्र तुलाराम, प्रमोद पुत्र हरनाम सिंह, निशान्त पुत्र अमर सिंह, पारस पुत्र रामवीर सिंह, खूब सिंह पुत्र बत्तू सिंह समस्त निवासीगण ग्राम मानकपुर को नामजद किया गया। वहीं पंद्रह अज्ञात आरोपी भी बनाए गए हैं।
सीओ धामपुर सर्वम सिंह ने बताया कि जाम खुलवाने के प्रयास में मृतक के परिवार वाले राजी हो गए थे मगर कुछ युवक शराब के नशे में गाली गलौच करने लगे। जिन्हें हटाने का प्रयास किया तो पथराव कर दिया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।