फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor police revealed murder of farmer and one accused arrested

किसान की हत्या का खुलासा: पुलिस ने दबोचा मुख्य आरोपी, लोहे के सब्बल से हमला कर ली थी जान

Mon, 26 Feb 2024 08:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Feb 2024 08:57 PM IST
सार

Bijnor Murder Case : बिजनौर पुलिस ने किसान की हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी ने लोहे के सिब्बल से हमला करके किसान की जान ली थी।

विज्ञापन
Bijnor police revealed murder of farmer and one accused arrested
बिजनौर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम नया गांव में रविवार को हुई बुजुर्ग किसान की हत्या में नामजद मुख्य आरोपी अमर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नगीना देहात थाना अध्यक्ष हमबीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम नयागांव निवासी किरन पत्नी शिवकुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा था कि अमर सिंह पुत्र रामेश सिंह निवासी नयागांव द्वारा रविवार की दोपहर उसके ससुर छोटे (70) व पति शिवकुमार को जान से मारने की नीयत से लोहे के सब्बल से हमला कर दिया था। जिसमें उसके ससुर छोटे की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी और पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी अमर सिंह को हत्या में प्रयुक्त लोहे के फाल सहित गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का शिवकुमार से प्रेम प्रसंग हो गया था। उसने बताया कि घटना वाले दिन व खेत पर काम करने गया था। खेत पर मौजूद छोटे ने पूर्व की बातों को लेकर उस पर कटाक्ष किया। जिसमें वह अपना आपा खो बैठा और घटना को अंजाम दे दिया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS:  ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने भरी हुंकार, टिकैत बोले- हक नहीं मिला तो किसान आंदोलन के लिए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed