फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Police kept calling, rape victim did not reach for medical, was molested in the hospital

Bijnor: पुलिस बुलाती रही, मेडिकल के लिए नहीं पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, अस्पताल में हुआ था अस्मत से खिलवाड़

Fri, 13 Sep 2024 10:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 13 Sep 2024 10:04 PM IST
सार

डॉ. शकील हाशमी के अस्पताल में हुए दुष्कर्म के आरोप में पीड़िता के बयान दर्ज हो चुके हैं। मगर शुक्रवार को पीड़िता गायब हो गई। 

विज्ञापन
Bijnor: Police kept calling, rape victim did not reach for medical, was molested in the hospital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके डॉ. शकील हाशमी के अस्पताल में हुए दुष्कर्म के आरोप में पीड़िता के बयान दर्ज हो चुके हैं। अब शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाना था, मगर उसका पूरे दिन फोन बंद आया। पुलिस उसका मेडिकल कराने के लिए लगातार नंबर डायल करती रही।
विज्ञापन

 

थाना हीमपुर दीपा के एक गांव निवासी महिला ने चांदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि गांव पित्तनऔंधा निवासी वसीलुद्दीन उर्फ लोरे का उसके घर आना जाना था। करीब चार माह पूर्व उसकी तबीयत खराब होने पर उसे चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा बाईपास मार्ग स्थित डॉ. शकील हाशमी के कफील नर्सिंग में ले गया।
आरोप है कि यहां उसे एक नर्स ने इंजेक्शन लगाया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसे पता चला कि उसके साथ वसीलुद्दीन उर्फ लोरे ने दुष्कर्म किया, जबकि डॉ. शकील हाशमी ने उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार अस्पताल में ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पुत्र अजीम से शिकायत की तो उससे धक्का मुक्की की गई। पुलिस ने वसीलुद्दीन उर्फ लोरे, डा. शकील हाशमी, नर्स और अजीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए।
शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाना था। मगर, उसका फोन बंद आया। पुलिस उसे बुलाने के लिए बार बार प्रयास करती रहीं। वहीं, डा. शकील हाशमी ने आरोप को गलत बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ राजनैतिक षडयंत्र रचा गया है।
सीओ चांदपुर राजेश सोलंकी का कहना है कि पीड़िता के बयान बृहस्पतिवार को दर्ज किए जा चुके हैं। अब मेडिकल परीक्षण कराया जाना था, मगर पूरे दिन महिला का फोन स्वीच ऑफ आता रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed