Bijnor: चोरी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
बिजनाैर जनपद के नजीबाबाद में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस दाैरान पुलिस ने पांच बदमाश गिरफ्तार किए हैं। एक के पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। उसे अस्पताल ले जाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नजीबाबाद क्षेत्र के गांव महावतपुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसके चार साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों से हाल ही में सेंट मैरी स्कूल के निकट दो घरों से लाखों के आभूषण ,नकदी ,लैपटॉप आदि चोरी किए जाने का खुलासा हुआ।
मुखबिर की सूचना पर नजीबाबाद पुलिस ने देर रात महावतपुर के निकट संदिग्ध बदमाशों को घेरा। थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ,उपनिरीक्षक नितेंद्र कुमार ,अब्दुल कय्यूम ने पुलिस टीम के साथ बदमाशों को रात्रि लगभग 10 बजे घेरा बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पांव में गोली लगी।
पुलिस ने घायल बदमाश सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल बदमाश चंदन उर्फ कालू निवासी अकबरपुर चौगांवा को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। उसके पांव में गोली लगी।
घायल बदमाश के साथ पकड़े गए उसके साथियों में गांव गूढासराय निवासी सुशील उर्फ छोटे व गोविंद, अफगानान- धामपुर निवासी अभिषेक और अकबरपुर चौगांवा निवासी हरिकिशन शामिल हैं।
घायल और पकड़े गए बदमाशों ने हाल ही में सेंट मैरी स्कूल के निकट दो बंद मकानों को खंगाल कर सरदार कुलविंदर सिंह के मकान से लाखों रुपये के आभूषण और हजारों की नकदी तथा नैनीताल बैंक के सहायक प्रबंधक अनुराग तिवारी के मकान से लैपटॉप और हजारों की नकदी चोरी करने का अपराध स्वीकार किया। पुलिस बदमाशों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद करने में जुटी है।