फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor police arrested accused Saeed from airport in case of selling government land

Bijnor Police Action: एयरपोर्ट से दबोचा गया 25 हजार का इनामी सईद, सरकारी जमीन बेचकर भाग गया था विदेश

Thu, 26 May 2022 08:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 May 2022 08:47 PM IST
सार

सरकारी जमीन बेचकर विदेश भागने वाले आरोपी सईद को पुलिस ने एयरपोर्ट से धर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित है।

विज्ञापन
Bijnor police arrested accused Saeed from airport in case of selling government land
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में नगर पंचायत मंडावर की करीब तीन बीघा जमीन में प्लाटिंग कर बेच देने और विदेश भाग जाने वाले 25 हजार के इनामी को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से दबोच लिया। लुकआउट नोटिस भी वांछित के खिलाफ जारी हो चुका था। सऊदी से लौटने की भनक लगते ही मंडावर पुलिस ने एयरपोर्ट पर वांछित को धर दबोचा। जिसका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


गुरुवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह के नेतृत्व में मंडावर पुलिस ने वांछित सईद अहमद पुत्र नफीस अहमद निवासी मोहल्ला अफगानान मंडावर को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सईद 17 जून 2019 से सऊदी अरब में था, जिसके घर की कुर्की साल 2021 में की गई। अप्रैल 2022 में वांछित के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ। 
विज्ञापन


बता दें कि 17 जनवरी 2019 को नगर पंचायत मंडावर की ओर से पंचायत की जमीन धोखाधड़ी कर बेचने के मामले में जकी अहमद, सईद अहमद और अब्दुल समी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इन पर करीब तीन बीघा जमीन में प्लाटिंग कर बेचने का आरोप था। मामले में आरोप पत्र दाखिल होने तक आरोपियों ने कोर्ट से स्टे भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: पिता का दर्द: रोते हुए कहा- दरवाजा तोड़कर घर में घुसी थी पुलिस, महिलाओं से की थी अभद्रता, मां-बेटियों की मौत से मचा हड़कंप

2020 में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी केस दर्ज हुआ। जिसके बाद पुलिस ने साल 2020 में अब्दुल समी को गिरफ्तार कर लिया। अब सईद को पकड़ा गया है जबकि इनका तीसरा साथी जकी अहमद अभी फरार है। सईद अहमद साल 2017 से विदेश में है, जो साल 2019 में सिर्फ ढाई महीने के लिए ही भारत आया था। विदेश में होने की वजह से पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी। 

यह भी पढ़ें: Big Case: मां-बेटियों की मौत से खाकी पर दाग, टूटा दरवाजा बना बड़ा सबूत, पुलिस ने घर में घुसकर की थी अभद्रता, देखें तस्वीरें

सूत्रों की मानें तो उसे विदेश से बुलाने के लिए पुलिस ने तानाबाना बुना। वह कब और किस दिन भारत आ रहा है, इसकी जानकारी पुलिस को हो गई थी। पुलिस ने वांछित को एयरपोर्ट से निकलते ही दबोच लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई सतेंद्र उज्ज्वल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed