फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: 'Poisonous chaat' sent 40 villagers to hospital, children said - Papa, I am having a lot of stomach

Bijnor: 'जहरीली चाट' ने 40 ग्रामीणों को पहुंचाया अस्पताल, बच्चे बोले- पापा पेट में बहुत दर्द हो रहा है

Wed, 30 Jul 2025 12:43 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 30 Jul 2025 12:43 AM IST
सार

Food Poisoning: कनकपुर कलां में चाट खाने के बाद ग्रामीणों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। उल्टी-दस्त से हालत खराब होने पर सीएचसी ले जाकर इलाज शुरू कराया गया। बीमार ग्रामीणों में ज्यादातर बच्चे हैं। 

विज्ञापन
Bijnor: 'Poisonous chaat' sent 40 villagers to hospital, children said - Papa, I am having a lot of stomach
अस्पता में भर्ती कराए गए बच्चे और पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजीबाबाद के गांव कनकपुर कलां में मंगलवार रात चाट खाने से ग्रामीणों में उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। हालत बिगड़ी तो पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया। पीड़ितों में अधिकांश बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

 

Bijnor: 'Poisonous chaat' sent 40 villagers to hospital, children said - Papa, I am having a lot of stomach
अस्पताल में भर्ती कराए बीमार ग्रामीण और सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
तहसील के गांव कनकपुर कलां में रात्रि लगभग आठ बजे ग्रामीणों को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हुई। देखते ही देखते कई परिवारों के बच्चों में फूड प्वाइजनिंग से उल्टी- दस्त शुरू हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रशासनिक, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपचार दिलाया गया। बीमारों की संख्या लगभग 40 बताई जा रही है। इनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं। चार वर्ष से सात वर्ष आयु के पांच बच्चों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। इनमें मुलफैज, इल्मा, सनूबी, अरहमा, अली शामिल हैं। बीमारी में रेशमा, आलिया, अलीना, समरीन अफीफा, नगमा, यासमीन, नरगिस, सहित करीब 40 ग्रामीण शामिल हैं। पेट दर्द के कारण बच्चे बुरी तरह तड़पते रहे। उनके मां-बाप उन्हें गोद में लिए बैठे रहे। 
 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया जाता है कि गांव में बिकने वाली चाट आदि खाने के कुछ घंटों के बाद ग्रामीणों को उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हुई। रात होते-होते बीमारी की संख्या बढ़ती गई। सूचना मिलते ही सीओ नितेश प्रताप सिंह थाना प्रभारी धीरज सोलंकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फूड पॉइजनिंग के पीड़ितों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों डॉ. इंद्राज सिंह, डॉ. नवनीत, डॉ. दिलशाद अहमद की टीम ने बीमारों को उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed