फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor : PM Modi will communicate live with people of Boxa tribe on January 15

Bijnor : बोक्सा जनजाति के लोगों से लाइव संवाद करेंगे पीएम मोदी, तैयारी में जुटे जिले के अधिकारी

Mon, 01 Jan 2024 07:36 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Jan 2024 07:36 PM IST
सार

Bijnor News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को बोक्सा जनजाति के लोगों से लाइव संवाद करेंगे। वहीं, जिले के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन
Bijnor : PM Modi will communicate live with people of Boxa tribe on January 15
पीएम मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

बिजनौर जिले के आठ गांव में बोक्सा जनजाति की आबादी है। इन लोगों से 15 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी लाइव संवाद करेंगे। ऐसे में इन गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। इन गांव में शिविर लगाकर योजनाओं का लाभ दिलाया जाने लगा है।

विज्ञापन


डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि ब्लॉक कोतवाली के गांव ढकिया बावन सराय, औरंगजेबपुर शाहली, बगनाला, भूमिदान कॉलोनी, भोगपुर, नजीबाबाद ब्लॉक के गांव चतरूवाला एवं चौहड़खाता और अफजलगढ़ के गांव कुआंखेड़ा में बोक्सा जनजाति के लोग रहते हैं। आठ गांव में बोक्सा जनजाति के लगभग 780 परिवार हैं।

विज्ञापन

बताया गया कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम-जनमन की शुरुआत 15 नवंबर 2023 को जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर की गई है। जिसके चलते पीएम-जनमन के तहत 15 जनवरी, 2024 तक बोक्सा जनजाति के सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाना है।

यह भी पढ़ें: Strike: ट्रक चालकों ने रोडवेज बसों का चक्का जाम किया, नए साल के पहले दिन बसें नहीं  चलने से यात्री हुए परेशान

पीएम-जनमन के तहत बोक्सा जनजाति के लाभार्थियों से संवाद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण (संवाद कार्यक्रम) होना है। ऐसे में डीएम ने अधिकारियों को 15 जनवरी 2024 से पहले बोक्सा जनजाति के सभी पात्र परिवारों को अपनी विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: सदन में मारपीट का मामला: पार्षद आशीष से मिलने जाहिदपुर पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, बोले घटना असहनीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed