फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Petrol sprinkled on wife and two children, case registered in case of dowry harassment

Bijnor: जन्मदिन में खाना कम पड़ा तो बेटे-बेटी को लगा दी आग, पत्नी बोली, शराब पीकर अक्सर करता था मारपीट

Tue, 01 Nov 2022 07:19 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 01 Nov 2022 07:19 PM IST
सार

पत्नी वंदना ने आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान उसके पति अरुण ने चार वर्षीय बेटे आरव और ढाई साल की मासूम बेटी उर्वशी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसके बाद पलभर में खुशी का माहौल दुख में बदल गया।

विज्ञापन
Bijnor: Petrol sprinkled on wife and two children, case registered in case of dowry harassment
दहेज के लिए पत्नी व बच्चों को लगाई आग

विस्तार

जन्मदिन पर पिता से उपहार की उम्मीद लगाए बेटे को पिता ने ऐसा दर्द दिया, जो जिंदगी भर नहीं जाएगा। गांव गोपालपुर भोजी में एक पिता ने बेटे की जन्मदिन पार्टी में खाना कम पड़ा तो बेटे और बेटी को पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। दोनों मासूम बुरी तरह से झुलस गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में पति अक्सर उससे मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपी अरुण के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कोतवाली शहर के गांव गोपालपुर भोजी निवासी अरुण कुमार के चार वर्षीय बेटे आरव का जन्मदिन था। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। जन्मदिन में आए मेहमानों को खाना खिलाया जा रहा था। इस समय खाना कम पड़ गया। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ।
विज्ञापन


पत्नी वंदना ने आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान उसके पति अरुण ने चार वर्षीय बेटे आरव और ढाई साल की मासूम बेटी उर्वशी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसके बाद पलभर में खुशी का माहौल दुख में बदल गया। जैसे-तैसे आग बुझाई गई और दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वंदना ने बताया कि जन्मदिन में खाना खाने से पांच लोग रह गए थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अरुण को गिरफ्तार में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्द से कराह रहे दोनों मासूम
जिला अस्पताल में भर्ती दोनों मासूम दर्द से कराह रहे हैं। दर्द सहन नहीं होने से आरव और उर्वशी की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। वहीं बच्चों की माता वंदना उन्हें शांत करा रही है। चेहरा और गला पूरी तरह से झुलसने की वजह से बच्चों से कुछ खाया भी नहीं जा रहा। जिसके चलते चिकित्सकों ने उन्हें पाइप के जरिए फ्रुटी पिलाने की सलाह दी।


पति समेत कई पर केस दर्ज कराया
पुलिस ने पत्नी वंदना की तहरीर पर आरोपी पति अरूण, उसके परिजन दीपक, अजय, कुंतेश देवी के खिलाफ दहेज एक्ट, धारा 307 समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में वंदना ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पहले अरुण कुमार पुत्र राजेश निवासी गोपालपुर भोजी के साथ हुई थी। उसका पति व ससुरालवाले उससे दहेज की मांग करते थे और उसके साथ लगातार मारपीट व प्रताड़ित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed