Bijnor: सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शनिवार को नूरपुर मुरादाबाद मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शनिवार को नूरपुर मुरादाबाद मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
शिवाला कलां क्षेत्र में शनिवार रात्रि नूरपुर मुरादाबाद मार्ग गांव गोहावर के निकट दो बाइक सवार युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
शनिवार की रात्रि में गांव हसुपूरा निवासी कासिम (28) वर्ष व उसका मोलेरा भाई गांव आस्करीपुर निवासी मौ अहमद (19) वर्ष बाइक से मुरादाबाद की ओर से अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वह नूरपुर मुरादाबाद मार्ग गोहावर के निकट पहुंचे उसी समय उनकी बाइक में अज्ञात बहान ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य के नूरपुर भेजा। वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर युवकों के परिजन स्वास्थ्य के नूरपुर पहुंचे। दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बिष्ट ने बताया तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।