{"_id":"6a720506400233af460d67ca","slug":"bijnor-overloaded-rickshaw-overturns-class-1-student-crushed-to-death-school-was-open-despite-chehllum-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: ओवरलोड रिक्शा पलटा, कक्षा एक की छात्रा की दबकर मौत, चेहल्लुम की छुट्टी में भी खुला था स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: ओवरलोड रिक्शा पलटा, कक्षा एक की छात्रा की दबकर मौत, चेहल्लुम की छुट्टी में भी खुला था स्कूल
Tue, 04 Aug 2026 08:58 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:58 PM IST
सार
बिजनौर के सहसपुर देहात में एक रिक्शा में 18-19 बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। एक्सल टूटने से रिक्शा पलट गया और उसके नीचे दबकर आठ साल की उमेमा की मौत हो गई। पुलिस और शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहसपुर देहात क्षेत्र में मंगलवार को स्कूली बच्चों को ले जा रहे रिक्शा के पलटने से आठ साल की छात्रा की मौत हो गई। चेहल्लुम के अवकाश के बावजूद स्कूल संचालित होने और रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने पर अभिभावकों में भारी आक्रोश है। शिक्षा विभाग और पुलिस ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
सहसपुर देहात क्षेत्र स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया फैज-ए-अबरार में संचालित स्कूल में चेहल्लुम के अवकाश के बावजूद मंगलवार को पठन-पाठन कराया गया। दोपहर बाद छुट्टी होने पर बच्चों को घर छोड़ने के लिए एक रिक्शा में करीब 18-19 बच्चों को बैठाकर रवाना किया गया। गांव मेवानवादा के निकट पहुंचते ही रिक्शा का एक्सल अचानक टूट गया। रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी बच्चे सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान कक्षा एक की छात्रा उमेमा (8) पुत्री शमशाद निवासी ग्राम मेवानवादा रिक्शा के नीचे दब गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में गम पसर गया। हादसे के बाद अभिभावकों में भी भारी नाराजगी देखने को मिली। उनका आरोप है कि चेहल्लुम के अवकाश के बावजूद स्कूल खोला गया और बच्चों को क्षमता से कई गुना अधिक संख्या में रिक्शा में बैठाकर लाया-ले जाया जा रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। अभिभावकों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शिक्षा विभाग भी पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।
ये बोले अधिकारी
- मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि विद्यालय प्रबंधन अथवा अन्य किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- वीरेंद्र पाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी
- प्रथम दृष्टया यह गंभीर लापरवाही का मामला प्रतीत होता है। रिक्शा में निर्धारित क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को बैठाया गया था। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
ये भी देखें...
तेंदुए ने बालक को मारा: मां-बाप के सामने ही रवि को उठाकर ले गया तेंदुआ, घंटों तलाश के बाद मिला अधखाया शव
- मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि विद्यालय प्रबंधन अथवा अन्य किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- वीरेंद्र पाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी
- प्रथम दृष्टया यह गंभीर लापरवाही का मामला प्रतीत होता है। रिक्शा में निर्धारित क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को बैठाया गया था। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
ये भी देखें...
तेंदुए ने बालक को मारा: मां-बाप के सामने ही रवि को उठाकर ले गया तेंदुआ, घंटों तलाश के बाद मिला अधखाया शव