{"_id":"6a71ece4f19c99b6210625b9","slug":"leopard-kills-boy-leopard-snatched-ravi-right-in-front-of-his-parents-half-eaten-body-found-hours-later-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने बालक को मारा: मां-बाप के सामने ही रवि को उठाकर ले गया तेंदुआ, घंटों तलाश के बाद मिला अधखाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने बालक को मारा: मां-बाप के सामने ही रवि को उठाकर ले गया तेंदुआ, घंटों तलाश के बाद मिला अधखाया शव
Tue, 04 Aug 2026 07:16 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 04 Aug 2026 07:16 PM IST
सार
Bijnor News: बिजनौर के गांव सिगनीवाला में तेंदुआ (गुलदार) आठ साल के रवि को उठाकर ले गया। मां-बाप पीछे दौड़े मगर गुलदार को रोक नहीं सके। बालक की तलाश की गई तो उसका शव नदी के पार मिला। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रवि की फाइल फोटो और मौके पर पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना नगीना देहात के गांव सिगनीवाला में सोमवार शाम करीब छह बजे गुलदार आठ वर्षीय रवि पुत्र नरसिंह को जबड़े में दबाकर ले गया। वह माता-पिता के साथ अपने घेर से घर लौट रहा था। गुलदार बालक को उठाकर पास से गुजर रही सूखरो नदी के पार ले गया। काफी तलाश के बाद घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर बालक का अधखाया शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
गांव निवासी नरसिंह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका घेर गांव से बाहर की ओर सूखरो नदी के पास है। सोमवार शाम वह अपनी पत्नी और बेटे रवि के साथ घेर में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। तभी गुलदार खेत से निकलकर आया और माता-पिता की आंखों के सामने ही रवि को जबड़े में दबाकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वे काफी दूर तक गुलदार के पीछे भागे लेकिन वह आंखों से ओझल हो गया। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। काफी तलाश के बाद नदी के दूसरे छोर पर स्थित गन्ने के खेत से बालक का शव बरामद हुआ। गुलदार बालक के सिर का कुछ हिस्सा खा गया। सूचना पर वन विभाग, पुलिस तथा प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया।
वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में दो पिंजरे लगा दिए हैं। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों को उप जिलाधिकारी प्रिंस कुमार व क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सोलंकी ने समझा-बुझाकर शांत किया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम गुलदार की तलाश कर रही है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरे लगा दिए गए हैं। मृतक के परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
कक्षा दो का छात्र था रवि
रवि एक निजी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। घटना के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नजीबाबाद के वन रेंजर सचिन शर्मा ने बताया कि टीम गुलदार को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। गुलदार के पग मार्क चिह्नित करने के बाद गांव में दो पिंजरे लगाते हुए उसमें बकरी बांधी गई हैं। ट्रैप कैमरे लगाने के साथ ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।
ये भी देखें...
राकेश हत्याकांड: आदित्य राणा के भाई समेत आठ को उम्रकैद, पत्नी के सामने ही गोलियों से भूना था; ये थी वजह
रवि एक निजी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। घटना के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नजीबाबाद के वन रेंजर सचिन शर्मा ने बताया कि टीम गुलदार को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। गुलदार के पग मार्क चिह्नित करने के बाद गांव में दो पिंजरे लगाते हुए उसमें बकरी बांधी गई हैं। ट्रैप कैमरे लगाने के साथ ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।
ये भी देखें...
राकेश हत्याकांड: आदित्य राणा के भाई समेत आठ को उम्रकैद, पत्नी के सामने ही गोलियों से भूना था; ये थी वजह