फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Outpost in-charge took a bribe of Rs 50 thousand from the home guard to remove his name from the case

Bijnor: चौकी प्रभारी ने केस से नाम निकालने के लिए होमगार्ड से ली 50 हजार की रिश्वत, सामने आए ये सबूत...

Wed, 22 Jan 2025 07:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 22 Jan 2025 07:13 PM IST
सार

होमगार्ड शक्ति सिंह पर गांव में विवाद होने पर केस दर्ज हो गया था। आरोप है कि विवेचक पेदा चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने रिश्वत ली है।   

विज्ञापन
Bijnor: Outpost in-charge took a bribe of Rs 50 thousand from the home guard to remove his name from the case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली की पेदा चौकी प्रभारी ने मुकदमे में से नाम निकालने के नाम पर होमगार्ड से 50 हजार की रिश्वत ले ली। होमगार्ड ने ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए दस हजार रुपये के सुबूत के साथ एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव गढ़ी बगीची निवासी होमगार्ड शक्ति सिंह का गांव में विवाद चल रहा था। शक्ति सिंह के विपक्षियों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना पेदा चौकी इंचार्ज अमित कुमार कर रहे थे। शक्ति सिंह का आरोप है कि उसका नाम मुकदमे से निकालने के लिए चौकी प्रभारी अमित कुमार ने 50 की रिश्वत ले ली। 40 हजार रुपये नकद दिए और दस हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद भी चौकी प्रभारी 50 हजार और देने का होमगार्ड पर दबाव बना रहे थे। होमगार्ड ने एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी अभिषेक झा का कहना है कि सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed