{"_id":"63611fabe6ceb6629543dac1","slug":"bijnor-nurpur-couple-and-daughter-died-after-being-hit-by-a-train-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: पंजाब में नूरपुर के दंपती और बेटी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: पंजाब में नूरपुर के दंपती और बेटी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, घर में मचा कोहराम
Tue, 01 Nov 2022 07:01 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 01 Nov 2022 07:01 PM IST
सार
गांव झीरन निवासी राजू सिंह चंडीगढ़ के मक्खन माजरा में रहकर कार चलाता था। सोमवार की शाम तीनों घर आने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रेलवे स्टेशन के लिए पति-पत्नी ने शॉर्टकट रास्ता ले लिया और तीनों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन हादसे में मरने वाले दंपती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव झीरन निवासी दंपती व उनकी तीन माह की मासूम पुत्री की पंजाब में ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजन शव लेने पंजाब गए हैं।
विज्ञापन
गांव झीरन निवासी राजू सिंह चंडीगढ़ के मक्खन माजरा में रहकर कार चलाता था। वह अपनी पत्नी मोनिका व तीन माह की पुत्री के साथ वहीं रहता था। परिजनों के अनुसार सोमवार की शाम तीनों घर आने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन के लिए पति-पत्नी ने शॉर्टकट रास्ता ले लिया और उस रास्ते पर पड़े आउटर से लाइन पार करते समय तीनों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
जीआरपी की जांच के आधार पर उनकी पहचान हुई। घटना की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव से लोग चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी का पोस्टमार्टम हो रहा है। रात में किसी समय वह तीनों के शव लेकर गांव पहुंचेंगे।
विज्ञापन