फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Nine kilos of chicken was fed to the man-eating leopard that killed three humans, know where it sent

Bijnor: तीन इंसानों को मारने वाले आदमखोर तेंदुए को खिलाया नौ किलो चिकन, जानें कहां भेजा गया

Thu, 29 Aug 2024 08:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 29 Aug 2024 08:23 PM IST
सार

तीन इंसानों की जान लेने वाले आदमखोर गुलदार (तेंदुए) को गोरखपुर भेज दिया गया। इस गुलदार के यहां से जाने के बाद लाेगों को कुछ राहत मिली है। मगर अभी भी अन्य गुलदार जिले में आतंक मचा रहे हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Nine kilos of chicken was fed to the man-eating leopard that killed three humans, know where it sent
गोरखपुर भेजा गया आदमखोद गुलदार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांदपुर क्षेत्र के गांव कुलचाना में बुधवार को नरभक्षी गुलदार (तेंदुआ) पिंजरे में कैद हो गया था। यह गुलदार तीन इंसानों की जान ले चुका है। वन विभाग की टीम इस गुलदार को पिंजरे में बंद कर इंदिरा पार्क बिजनौर ले आई थी। इस गुलदार को दो दिन में करीब नौ किलो चिकन खिलाया गया। बृहस्पतिवार को इस गुलदार को गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया।
विज्ञापन



 

Bijnor: Nine kilos of chicken was fed to the man-eating leopard that killed three humans, know where it sent
पिंजरे में बंद मादा गुलदार। - फोटो : अमर उजाला
सैदपुरी महीचंद में पिंजरे में फंसी मादा गुलदार, उम्र चार साल
ग्राम सैदपुरी महीचंद में लगाए गए पिंजरे में एक मादा गुलदार कैद हो गई। बुधवार को इस गुलदार ने एक बालिका पर झपट्टा मारकर घायल कर दिया था। 

ग्राम सैदपुरी महीचंद और जमालपुर बांगर के बीच दीपू के खेत में कई दिन पूर्व वन विभाग ने एक पिंजरा लगाया था। बुधवार रात्रि करीब आठ बजे जमालपुर बांगर में अनिल कुमार अपनी तीन वर्षीय पुत्री योग्यता के साथ जा रहे थे। तभी गुलदार ने उनकी बिटिया पर झपट्टा मारकर घायल कर दिया था। सूचना के बाद सक्रिय हुए वन विभाग के कर्मचारियों ने रात्रि में ही पिंजरे में बकरी को बांध दिया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई। वन रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि मादा गुलदार की उम्र करीब चार वर्ष है। इसे नगीना के कृषि अनुसंधान केंद्र भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दौर: पशुशाला में गुलदार घुसा, बछिया पर किया हमला
बुधवार की रात करीब नौ बजे एक गुलदार गांव फरीदपुर सधीरन निवासी किसान ऋषिपाल सिंह की पशुशाला की दीवार फांदकर घुस गया। गुलदार ने एक बछिया पर हमला कर दिया। इसी गांव के एक कुत्ते को भी गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने गुलदार पकड़वाने की मांग की है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed