{"_id":"63bbb8ef99746c1d3f67f4e4","slug":"bijnor-news-wife-strangled-to-death-accused-husband-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 09 Jan 2023 12:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 09 Jan 2023 12:19 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोप पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्योहारा क्षेत्र के गांव सदाफल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया | पुलिस ने हत्यारोपी युवक को हिरासत में ले लिया है ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार स्योहारा क्षेत्र के गांव सदाफल में रविवार की रात्रि 11:30 बजे जॉनी पुत्र सोमपाल ने अपनी पत्नी प्रियंका (30) की गला दबाकर हत्या कर दी | घटना की सूचना हत्यारोपी के पिता सोमपाल ने पुलिस को दी। मृतका रविवार को ही अपने मायके से अपने ससुराल आई थी।
विज्ञापन
मृतका प्रियंका ने चार वर्ष पूर्व अपने देवर जॉनी से शादी की थी। मृतका प्रियंका की शादी पांच वर्ष पूर्व हत्यारोपी के बड़े भाई दीपक के साथ हुई थी। चार वर्ष पूर्व पति-पत्नी में हुए झगडे़ के बाद दीपक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद प्रियंका ने अपने देवर जॉनी से कोर्ट मैरिज कर लिया था।
विज्ञापन
सूचना पर रात्रि दो बजे पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर दिया है।