फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Two people dies to fever and four cases of dengue found in district

UP: जिले में बुखार का कहर, दो लोगों की मौत से मचा कोहराम, डेंगू के मिले चार नए मरीज, शहर के लोगों में दहशत

Wed, 13 Sep 2023 07:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Sep 2023 07:27 PM IST
सार

Bijnor News : जिले में बुखार का कहर बढ़ता जा रहा है। जनपद में बुधार से दो लोगों की मौत से हो गई। वहीं, डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। इससे शहरवासियों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Bijnor News: Two people dies to fever and four cases of dengue found in district
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिजनौर जिले में बुखार का प्रकोप है। वहीं, दूसरी ओर डेंगू भी पैर पसारने लगा है। अब फिर जिले के चार और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में दो लोगों की बुखार से मौत हो गई है। उधर, डेंगू के मरीजों की तबीयत ठीक बताई जा रही है। सभी मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करा दी गई है। आसपास के गांवों में काफी लोग बुखार की चपेट में हैं। 

विज्ञापन


जिले में इस साल अब तक डेंगू के 11 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू से अभी तक कोई मौत नहीं होने का दावा कर रहे हैं। जबकि जिले में बुखार से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार, बिजनौर की शांतिपुरम कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय पुरुष में डेंगू की पुष्टि हुई है। परिवार में कोई अन्य बुखार से ग्रसित नहीं है।

विज्ञापन

वहीं, चंदक के गांव बांकपुर में 12 वर्षीय बच्चे, बिजनौर के शक्ति चौक निवासी 16 वर्षीय किशोर, बिजनौर के आवास विकास कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोर में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला मेलरिया अधिकारी आशुतोष सिंह का कहना है कि सभी के घर और आसपास के एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया गया है। सभी मरीज स्वस्थ हैं। इस समय सभी मरीज घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं।

बुखार से हुई मौत से गांव में दहशत का माहौल
शिवाला कलां क्षेत्र में बुखार तेजी से फैल रहा है। क्षेत्र के गांव आफसाबाद चमन में एक 45 वर्षीय महिला और शिवाला कलां में 50 वर्षीय व्यक्ति की बुखार से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, गांव में करीब 50 लोग बुखार की चपेट में हैं। कुछ लोगों को घर पर ग्लूकोज की बोतल लग रही है। मगर स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक मरीजों का हाल नहीं जाना है।

विज्ञापन

गांव आफसाबाद चमन निवासी 45 वर्षीय महिला को चार दिन पहले बुखार आया था। महिला को इलाज के लिए अफजलगढ़ में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। मगर महिला की हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद महिला को मुरादाबाद, काशीपुर, एम्स ऋषिकेश, जाॅलीग्रांड ले जाया गया, जहां महिला को भर्ती नहीं किया गया। देहरादून के एक निजी अस्पताल में महिला की मंगलवार देर रात मौत हो गई। गांव में ही करीब 12 लोगों को घर पर ही बुखार होने पर बोतल लग रही है। गांव में प्रियंका, नीलम, निर्मला, अनिल, लोकेंद्र, रीता देवी, आशु कुमार, सुनीता, नन्हे सिंह, दयावती, संतोष देवी, ओमप्रकाश, दिनेश सहित 50 लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीण सत्येंद्र चौहान, मनोज चौहान, विनीत, विजय कुमार आदि का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम से शिविर लगाकर जांच करने की मांग की है। 

50 वर्षीय व्यक्ति की बुखार से मौत 
शिवाला कलां में नूरपुर के मोहल्ला हजरत निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति एक सप्ताह से बुखार से ग्रसित था। उसका मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां बुधवार को उसकी मौत हुई। व्यक्ति की बुखार से मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

जिले में बुखार से दो मौत हुई है। उनकी अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इन गांवों में शिविर लगाकर बुखार के मरीजों की जांच की जा रही है। मौसम वायरल बुखार का प्रकोप है। भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें। - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर

यह भी पढ़ें: 
सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed