फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: two brothers who drowned in Ganges are yet to be traced

बिजनौर: गंगा में डूबे भाइयों का नहीं लगा पता, दादी के अंतिम संस्कार के बाद बह गए थे तीन भाई

Tue, 15 Mar 2022 09:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 15 Mar 2022 09:49 PM IST
सार

गंगा में डूबे दो भाइयों का अभी पता नहीं चल सका है। मंगलवार शाम तक भी गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे थे लेकिन, उनका कोई पता नहीं चल सका। दादी के अंतिम संस्कार के बाद तीन भाई गंगा में डूब गए थे।

विज्ञापन
Bijnor News: two brothers who drowned in Ganges are yet to be traced
गंगा में डूबे दो भाइयों की तलाश में जुटी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में गंगा में डूबे दो भाइयों की तलाश में पीएसी के 15 गोताखोर लगाए गए हैं। मंगलवार को दिनभर चली खोजबीन के बाद भी दोनों का पता नहीं लग पाया। हालांकि गंगा में एक किलोमीटर के दायरे में जाल भी डाला गया। पीएसी के जवान मोटरबोट से गंगा में उतरे। उधर, परिजनों का हाल बेहाल रहा, जिनकी रात भी गंगा बैराज पर ही गुजरी।

विज्ञापन


मंगलवार को तड़के से ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा में दोनों भाइयों को तलाश कराया। दोपहर होने तक मुरादाबाद से पीएसी के 15 गोताखोर मोटरबोट लेकर बैराज पर पहुंच चुके थे, जिन्होंने गंगा के गहरे पानी में दोनों भाइयों को ढूंढा। 
विज्ञापन


ये था मामला
सोमवार को चांदपुर के मोहल्ला सरायरफी की रहने वाली रामरती की मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए गंगा बैराज पर आए थे। अंतिम संस्कार करने के बाद मृतक महिला के पोते नरदेव पुत्र महेंद्र और सिद्धार्थ पुत्र बनवारी नहाते हुए गंगा में बह गए थे। हालांकि इनके एक भाई को समय रहते बचा लिया गया। नरदेव और उसके चचेरे भाई सिद्धार्थ गंगा में डूब गए। हालांकि सोमवार की शाम ढलने तक गोताखोर उनकी तलाश में लगे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: मेरठ के इस गांव में जमकर पथराव और फायरिंग, 12 लोग हुए घायल, देखिए तस्वीरें

पुलिस ने एक किलोमीटर के दायरे में जाल भी डलवाया लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली। उधर, बैराज के दो गेट बंद कराए गए हैं। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम दिनभर बैराज पर ही डटे रहे। वहीं डूबे युवकों के परिजन भी बैराज पर ही डेरा डाले हुए हैं।

यह भी पढ़ें: काम पर लौटा बुलडोजर: शपथ से पहले मेरठ में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदन सिंह बद्दो का ठिकाना किया जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed