Bijnor: टॉर्च की रोशनी में दिखा बाघ, लोगों में मची अफरा-तफरी, खतरे में आबादी की सुरक्षा
Bijnor News : टॉर्च की रोशनी में बाघ दिखा तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों का कहना है कि नई बस्ती हेड़िया एवं पुराना कालागढ़ आबादी की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के कालागढ़ में सूखासोत एवं प्रवेश द्वार के निकट बाघ की चहल कदमी से अफरा-तफरी मच गई। कालागढ़ में यूं तो वन्यजीवों की आवाजाही आम बात है। नई कॉलोनी केंद्रीय कॉलोनी के रास्तों में वन्य जीव अक्सर लोगों के सामने आ जाते हैं।
वहीं, रविवार की रात्रि में एक बाघ सीमा पर बने प्रवेश द्वार के निकट से होता हुआ सूखासोत में विचरण करता देखा गया। नागरिकों शमसुद्दीन अंसारी, आसिफ अंसारी, राजवीर सिंह आदि का कहना है कि बाघ के इस क्षेत्र में दिखाई देने से असुरक्षा की स्थिति पैदा हो रही है। रात्रि में वहां से गुजरने वाले राहगीर एवं सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों की सुरक्षा को खतरा है।
यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा
उधर, निकट में नई बस्ती हेड़िया एवं पुराना कालागढ़ आबादी की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। काफी देर तक लोग टॉर्च की रोशनी में बाघ को सूखासोत में विचरण करते हुए देखते रहे।
यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर