फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Thieves break locks of 10 shops

चोरों ने एक रात में आधा दर्जन दुकानों को खंगाला

Thu, 30 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Thieves break locks of 10 shops
अफजलगढ़ में चोरी के बाद दुकान के बाहर खड़े व्यापारी। - फोटो : DHAMPUR
अफजलगढ़। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित मार्केट में चोरों ने 10 दुकानों के ताले तोड़ डाले। वहीं चोर तीन दुकानों से खंगाल कर हजारों की नगदी सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए। नाराज व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से नगर में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। चेताया यदि शीघ्र ही घटना का खुलासा नहीं हुआ तो कोतवाली का घेराव होगा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात चोरों ने थाने से कुछ दूरी पर स्थित मार्केट से लेकर सब्जी मंडी तक दर्जन भर दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने कमरूद्दीन मार्केट स्थित गुलशन कंफेक्शनरी का ताला तोड़कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और दुकान में रखे करीब 15 हजार रुपये के दस व पांच के सिक्के चोरी कर ले गए। शेख शफीक मार्केट से चोरों ने अंसारी ट्रेडिंग कंपनी की दुकान का ताला तोड़कर 68 हजार रुपये की नकदी सहित हजारों रुपये की कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने सब्जी मंडी स्थित मो. उमर फुटवियर के शोरूम का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये के जूते चप्पल चोरी कर लिए।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। व्यापारी जाकिर, कमल सिंह, राधेश्याम भटनागर, नफीस अंसारी, अनीस अंसारी, शकील, मौ. साजिद तथा रजनीश कुमार व्यापारियों ने प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। उद्योगा व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश सचिव जाहिदा अली खां ने चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए एसपी से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। उधर कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed