{"_id":"627fc2f16e830e613a2087ae","slug":"bijnor-news-the-villagers-have-killed-to-a-man-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor : उधार सामान देने से मना करने पर पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी को भी किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor : उधार सामान देने से मना करने पर पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी को भी किया घायल
Sat, 14 May 2022 08:25 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 14 May 2022 08:25 PM IST
सार
उधार सामान देने से मना करने पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी को भी पीटकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर के नूरपुर में शिवाला कलां के गांव टांडा में उधार के रुपये मांगने पर एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्राम टांडा निवासी यशपाल सिंह गांव में ही परचून की दुकान करता था। शनिवार की शाम उसका पुत्र आर्यन दुकान पर बैठा था। इस दौरान वहां किराने का सामान लेने पहुंचे गांव के ही जितेंद्र ने उधार सामान देने को कहा। आरोप है कि आर्यन ने उधार सामान देने को मना करते हुए जितेंद्र से पहले पिछला उधार चुकाने की बात कही। इसी बात पर गुस्सा होकर जितेंद्र ने आर्यन की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
वहीं मौके पर पहुंचे यशपाल ने जब विरोध किया तो जितेंद्र ने अपने परिजनों के साथ उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बचाव में आई जितेंद्र की पत्नी पारुल को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सिर में चोट लगने से घायल हुए यशपाल (45) को परिजन उपचार के लिए नूरपुर पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल हुए यशपाल की पत्नी पारुल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार भेजे जाने तक शव पीएचसी पर रखा था और पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।