फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: The victim girl has attempts self-immolation by sprinkling kerosene in police station

बिजनौर: थाने में दुष्कर्म पीड़िता ने अपने ऊपर उड़ेला केरोसिन, आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

Thu, 21 Oct 2021 01:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Oct 2021 01:12 AM IST
सार

बिजनौर में दुष्कर्म पीड़िता मिट्टी का तेल लेकर कोतवाली पहुंच गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने किसी तरह युवती से तेल छिना और उसे आग लगाने से रोक लिया। इससे कोतवाली में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Bijnor News: The victim girl has attempts self-immolation by sprinkling kerosene in police station
कोतवाली में दुष्कर्म का प्रयास करती युवती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत दुष्कर्म पीड़िता केरोसिन लेकर थाने में पहुंच गई और प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय के सामने अपने ऊपर केरोसिन डाल आत्मदाह की चेतावनी दी। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क पर बैठी दो महिला पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उससे केरोसिन की बोतल छीन ली और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे समझाया और कार्रवाई का भरोसा देकर घर भेज दिया। 

विज्ञापन


घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। पीड़िता ने इस संबंध में 12 अक्तूबर को नांगल जट निवासी अभिनव व जितेंद्र और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अभिनव ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर ऋषिकेश ले गया। वहां एक होटल में उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाए। बाद में भी कई बार दुष्कर्म किया। शादी करने के लिए दवाब बनाया तो आरोपी अभिनव ने कहीं और शादी तय कर ली। पीड़िता आरोपी के घर पहुंची तो उसने अपने पिता के संग मिलकर घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता थाने पहुंची और अपने ऊपर केरोसिन उडे़ल लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उफान पर गंगा: हस्तिनापुर में नाजुक हो रहे खादर क्षेत्र के हालात, फसलें व सड़कें जलमग्न, कई गांवों से टूटा संपर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का मेडिकल कराया जा चुका है। उसके कोर्ट में बयान होने बाकी रह गए हैं। आत्मदाह का प्रयास जैसी कोई बात नहीं हुई। युवती थाने आई थी। आश्वासन मिलने पर युवती अपने घर चली गई। - डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी सिटी

यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ-करनाल हाईवे पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन, धान से लदे वाहन सीमा पर वाहन रोकने पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed