फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Maulana Umer Ilyasi

हिंदू मुसलमनों को एकता का पैगाम देने की जरूरत

Thu, 30 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Maulana Umer Ilyasi
हिंदू मुसलमनों को एकता का पैगाम देने की जरूरत
विज्ञापन

कासमपुरगढ़ी। पैगाम ए इंसानियत के कार्यक्रम में मौलाना उमेर इलियासी ने राष्ट्र को सब के लिए सर्वोपरि बताया। सुशील गोस्वामी ने मानवता को ही सबसे बड़ा धर्म बताया।

कासमपुर गढ़ी में मौलाना मौ.याकूब कासमी के आवास पर आयोजित पैगाम ए इंसानियत कार्यक्रम में शिरकत करने आए चीफ इमाम ऑफ इंडिया मौलाना डॉ. उमेर इलियासी ने कहा कि मुसलमान अपने मदरसों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में इलाके के मंदिरों के पुजारियों को बतौर मुख्य अतिथि बुलाए। हिंदू भाई अपने कार्यक्रमों में उलमा को शरीक करें। एक दूसरे के सुुख दुख में साथ खड़े रहें। चंद लोग देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। इस अवसर पर आचार्य सुशील गोस्वामी जी महाराज ने कहा कि हम ना पक्ष है न विपक्ष हैं। बल्कि इंसानियत का पैगाम लेकर आए हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। आपसी भाईचारा हमेशा कायम रखना चाहिए। इस मौके पर विजयानंद जी महाराज ने कहा कि पूरा विश्व हमें देख रहा है। जानना चाहता है कि हम किस तरह से रह रहे हैं। इसलिए हमें एकता और भाईचारे का पैगाम देना होगा। विश्व में अच्छा संदेश देना समय की जरूरत है। इस मौके पर मौलाना याकूब कासमी, डॉ. अल्ताफ हुसैन साबरी, कमरुद्दीन अल्वी, डॉ. अतीक, अब्दुल रब, डॉ. संतोष, इदरीश कुरैशी, मौ. इब्राहिम, मौलाना शमीम कासमी, मौलाना सऊद, कारी नसीम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed