फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Jammu and Kashmir Police reached Bijnor with victim family and took the woman with them

दर्दभरी दास्तां: युवती को ले गई जम्मू पुलिस, भगाकर बिजनौर लाया था साजिद, नवजात बच्चे की हो गई थी मौत

Wed, 10 Nov 2021 07:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Nov 2021 07:25 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस व परिजन बुधवार को बिजनौर पहुंचे और युवती को अपने साथ ले गए। साजिद नाम का युवक एक साल पहले युवती को भगाकर बिजनौर ले आया था। वहीं मंगलवार को नवजात बच्चे की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Bijnor News: Jammu and Kashmir Police reached Bijnor with victim family and took the woman with them
बिजनौर से युवती को ले गई जम्मू पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद में कोतवाली देहात के गांव शहबाजपुर में एक वर्ष पूर्व भगाकर लाई गई जम्मू की युवती को जम्मू पुलिस और उसके परिजन बुधवार को अपने साथ ले गए। युवती को सोमवार को बीमार हालत में पुलिस और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बरामद कर कोतवाली अस्पताल मे भर्ती कराया था। वहीं मंगलवार को उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात के गांव शहबाजपुर निवासी साजिद एक साल पहले समीर बनकर जम्मू के जिला रियासी के गांव परापर बहल निवासी रीना नाम की युवती को भगा लाया था। सोमवार को पुलिस और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने युवती व उसके नवजात को ग्राम शहबाजपुर से बरामद कर लिया था। मंगलवार को नवजात ने दम तोड़ दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार को जम्मू पुलिस के एएसआई गुलजार अहमद, एसआई मनोज कुमार, सिपाही ओमकार सिंह, रजनीश कुमार, योगेश कुमार व पीड़ित परिजन कोतवाली देहात पहुंचे। पुलिस ने फरार आरोपी साजिद की तलाश में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र जोशी ने बताया कि युवती अपने परिजनों के साथ जम्मू-कश्मीर चली गई है। साजिद पर मुकदमा दर्ज है। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सौरभ काकरान, मनजीत सिंह, शिवांकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed