फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Heard the problems of villagers

चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Wed, 29 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Heard the problems of villagers
चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन

बिजनौर। 27 जनवरी से 31 जनवरी तक बिजनौर में गंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के सभी विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को गंगा किनारे बसे गांवों में रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों से संवाद करने, उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने तथा शासन द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं से उनको अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्य तेजपाल वर्मा ने मोहम्मदपुर देवमल विकास खंड में गंगा किनारे बसे गांव कुंदनपुर में मंगलवार को रात्रि प्रवास किया। उन्होंने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामवासियों को गंगा नदी की महत्ता बताई। मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने बनाने में सहयोग मांगा। किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। बताया कि जैविक खेती करने वाले किसानों को सरकार की ओर सहायता मुहैया कराई जाएगी। गंगा किनारे बसे गांवों के लोग मां गंगा के सच्चे प्रहरी हैं। चौपाल कार्यक्रम में उनके साथ नोडल अधिकारी विशाल कुमार, जिला युवा कल्याण प्रांतीय विकास दल अधिकारी वीरेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी रविकांत, ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मवीर, संदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed