फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Father and son selected for National Rifle Shooting

Bijnor: नेशनल राइफल शूटिंग के लिए पिता-पुत्र का हुआ चयन, राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Sat, 22 Oct 2022 08:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Oct 2022 08:44 PM IST
सार

बिजनौर के पिता और पुत्र का नेशनल राइफल शूटिंग के लिए चयन हुआ है। डॉ. एसएम परवेज और हमजा ने राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में हुनर दिखाया। 

विज्ञापन
Bijnor News: Father and son selected for National Rifle Shooting
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में नगर के चिकित्सक एसएम परवेज और उनके पुत्र हमजा परवेज का चयन तिरुवनंतपुरम (केरल) में नवंबर में आयोजित नेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। नई दिल्ली में आयोजित प्री-नेशनल में डॉ. एसएम परवेज ने ब्रांच मेडल के साथ नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। इनके पुत्र हमजा ने भी जूनियर राइफल शूटिंग के लिए क्वालीफाई किया। 

विज्ञापन


नई दिल्ली के डॉ.कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 41वीं नॉर्थ जोन प्री नेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में डॉ. एसएम परवेज ने 50 मीटर प्वाइंट 22 राइफल मास्टर मैन में शानदार प्रदर्शन कर ब्रांच मेडल जीता। ब्रांच मेडल के साथ डॉ. एसएम परवेज ने 20 नवंबर से नौ दिसंबर तक तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित 65 वीं नेशनल राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। चिकित्सा पेशे के साथ शूटिंग से जुड़े परवेज वर्ष 2014 में मुरादाबाद में आयोजित प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता और जून 2022 में मुजफ्फरनगर में ही आयोजित 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीते थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के मूलचंद एकेडमी में कक्षा-11 में अध्ययनरत डॉ. एसएम परवेज के पुत्र हमजा परवेज ने कर्णी सिंह स्टेडियम ने प्वाइंट 22 रायफल शूटिंग में 600 में 563 अंकों के साथ नेशनल जूनियर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में क्वालीफाई किया। हमजा परवेज भी मुजफ्फरनगर में आयोजित प्वाइंट 22 रायफल जूनियर में अपना शूटिंग जलवा दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीत चुका है।

यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed