फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Dead body of husband wife found in river in Haridwar

Husband-Wife Death: गंगनहर में मिले पति-पत्नी के शव, सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

Mon, 23 May 2022 08:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 May 2022 08:16 PM IST
सार

दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं दंपती के शव हरिद्वार क्षेत्र में गंगनहर में मिले हैं। दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Bijnor News: Dead body of husband wife found in river in Haridwar
दंपती का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के हीमपुर दीपा में गांव महमूदा खादर निवासी दंपती के शव कनखल हरिद्वार क्षेत्र में गंगनहर में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। उनकी शनाख्त उनके पास मिले आधार कार्ड से हुई। दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार को हरिद्वार पुलिस ने बिजनौर पुलिस से संपर्क किया। आधार कार्ड के आधार पर मृतकों के परिवार तक पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गांव महमूदाबाद निवासी रामकुमार (65) पुत्र परम सिंह और उसकी पत्नी चमनो देवी (50) रविवार दोपहर घर से एक रिश्तेदार को देखने नगीना के लिए निकले थे। सोमवार सुबह हरिद्वार की थाना कनखल पुलिस ने दंपती के शव गंगानहर के किनारे बरामद किए। 
विज्ञापन


हीमपुर दीपा थाना अध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि संभवत: दंपती की मौत गंगनहर में डूबने से हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही परिजन घर से दोनों के शव लेने थाना कनखल क्षेत्र के लिए निकल गए हैं। मृतक अपने पीछे दो पुत्र राजेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह को छोड़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: NIA अफसर मर्डर केस: जेल में रातभर करवट बदलता रहा रैय्यान, कातिल मुनीर का है ऐसा हाल, कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा

परिजनों का कहना है कि दोनों घर से नगीना गए थे, लेकिन हरिद्वार कब और कैसे पहुंच गए, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं, आसपास के लोग और पुलिस ने दंपती के आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत : मुनीर ने इसलिए की एनआईए अफसर की हत्या, रैय्यान को दो पिस्टल देकर पहनाई थी अपनी शर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed