फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Court has sentenced Aditya gang member Vishal

Bijnor News : आदित्य गिरोह के सदस्य विशाल को सुनाई गई सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगा

Tue, 21 Feb 2023 07:37 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Feb 2023 07:37 PM IST
सार

Bijnor News : कोर्ट ने आदित्य गिरोह के सदस्य विशाल को साढ़े पांच साल की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
Bijnor News: Court has sentenced Aditya gang member Vishal
अदालत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हनी गोयल ने जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों में दोषी पाते हुए विशाल को साढ़े पांच वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। विशाल पुलिस गिरफ्त से फरार हुए आदित्य का साथी है। आदित्य पर ढाई लाख का इनाम घोषित है।

विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता क्षितिज अग्रवाल के अनुसार, थाना चांदपुर के प्रभारी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 सितंबर 2017 को फीना वाली रोड पर अपराधियों की तलाश में गांव गोयली पहुंचा। तो उसे पता चला कि आदित्य और विशाल तालाब के पास बने एक मकान में रुके हुए हैं। जब मकान पर पुलिस ने दबिश दी तो कमरे में मौजूद बदमाश आदित्य, विशाल, रोहित ने पुलिस पर फायर झोंक दिए। इस दौरान पुलिस वाले बाल-बाल बचे। विशाल आदित्य गिरोह का सदस्य है। विशाल को दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: आज शादी के बंधन में बंधेंगी अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान, देखें हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में भी विशाल को साढ़े पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। थानाध्यक्ष जसवीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव नंगला महेश्वरी के पास 23 अक्तूबर 2017 को पुलिस की चेकिंग करने के दौरान तीन बदमाश आए थे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर मोटरसाइकिल चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना में विशाल को मौके से पकड़ा गया था। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया था।

यह भी पढ़ें: Meerut: मेरी नहीं तो किसी की न होगी साक्षी, प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को दी खौफनाक मौत, सामने आई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed