फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Congress has announced support for Bharat Bandh of BKU

यूपी: कांग्रेस ने किया भाकियू के भारत बंद के समर्थन का एलान, बिजनौर में आठ स्थानों पर बंद रहेगा हाईवे

Sun, 26 Sep 2021 01:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 26 Sep 2021 01:22 AM IST
सार

भाकियू के राष्ट्रीय आह्वान पर 27 सितंबर को भारत बंद के मद्देनजर धामपुर तहसील के चारों ब्लॉकों में आठ स्थानों पर स्टेट हाईवे और हाईवे को जाम कर प्रदर्शन होगा। वहीं प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
Bijnor News: Congress has announced support for Bharat Bandh of BKU
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के धामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांवों में भ्रमण कर भाकियू के 27 सितंबर को भारत बंद के लिए किसानों से पूरी तरह समर्थन मांगा है।

विज्ञापन


गांव मधी में इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह ने कहा कि किसान हमारे देश की जान है। किसानों के बगैर देशवासियों का जीना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। 27 सितंबर को पार्टी की ओर से किसानों के भारत बंद का पूरी तरह से समर्थन होगा। इस दौरान उन्होंने जैतरा, जित्तनपुर, सुहागपुर, धामपुर और स्योहारा का भ्रमण किया। उनके साथ आदित्य सिंह, लोकेंद्र चौहान, फैजल, जसराम सिंह, सुरेश कुमार, नदीम, नगर कांग्रेस अध्यक्ष फईम चौधरी, सलीम, जशराम, लोकेंद्र चौहान, रहमान रहे।
विज्ञापन


भारत बंद के दौरान आठ स्थानों पर बंद रहेगा हाईवे
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर 27 सितंबर को भारत बंद के मद्देनजर धामपुर तहसील के चारों ब्लॉकों में आठ स्थानों पर स्टेट हाईवे और हाईवे को जाम कर प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: प्रेमिका के भाई को देने को लिए जावेद ने मंगाया था पिस्तौल, एटीएस की जांच में खुलेंगे बड़े राज


तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि धामपुर ब्लॉक में नींदडू, नहटौर मार्ग पर गांव गजुपुरा के सामने, नहटौर विकास क्षेत्र में गागन पुल, फुलसंदा, बालापुर व सदरुद्दीन नगर के सामने, स्योहारा में पुलिस कोतवाली के तिराहे के सामने, अफजलगढ़ में भी पुलिस कोतवाली के सामने, शेरकोट में हाईवे-74 पर जाम किया जाएगा। मार्ग जाम बंदी सुबह 11 से दो बजे तक होगी। इस दौरान केवल बीमार लोगों व स्कूली बच्चों के वाहनों के आने जाने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा किसी और वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। नींदडू में तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह स्वयं भारत बंद आंदोलन की कमान अपने हाथ में रखेंगे। 

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण मामला: एटीएस की पूछताछ में नितिन पंत ने खोले मौलाना कलीम सिद्दीकी से जुड़े अहम राज, जल्द होगी ये बड़ी कार्रवाई

गजुपुरा में ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत चौहान, स्योहारा में ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत, शेरकोट में अशोक चौहान, नहटौर में गागन पुल पर किसान नेता विजय पाल सिंह, फुलसंदा में संदीप कुमार, सदरूद्दीन में ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, बालापुर में देवेंद्र सिंह और अफजलगढ़ में ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी आंदोलन की कमान थामेंगे। 

तहसील अध्यक्ष ने कहा है कि भारत बंद आंदोलन पूरी तरह से सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक रखी है। बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। छात्र संगठनों से भी समर्थन मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed