Bijnor: आखिरकार पिंजरे में फंस गया तेलीपुरा का नरभक्षी गुलदार, दो लोगों को उतारा था मौत के घाट
बिजनौर के गांव तेलीपुरा के पास जलालपुर के जंगल में युवक को मौत के घाट उतारने वाला गुलदार आखिर पिंजरे में कैद हो ही गया। वन विभाग के अधिकारी इस गुलदार के नरभक्षी होने की बात कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के गांव तेलीपुरा के पास जलालपुर के जंगल में युवक को मौत के घाट उतारने वाला गुलदार आखिर पिंजरे में कैद हो ही गया। वन विभाग के अधिकारी इस गुलदार के नरभक्षी होने की बात कर रहे हैं।
इस गुलदार की तलाश में सिकंदरपुर तेलीपुरा समेत वन विभाग के 50 से ज्यादा अधिकारी डेरा डाले हुए थे। इस साल की बात करें तो 17 बड़े गुलदार पिंजरे में कैद हो चुके हैं। इसके अलावा नौ गुलदार के शावक पकड़े जा चुके हैं।
गुलदार ने 27 जुलाई को किया था हमला
बीते 27 जुलाई की शाम को क्षेत्र के ग्राम जलालपुर के जंगल में अपने पिता के साथ गए एक 20 वर्षीय युवक संदीप को गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। संदीप को मौत के घाट उतारने के बाद गुलदार उसके शरीर का काफी मांस खा गया था। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व किसान यूनियन के नेताओं की नाराजगी के बाद वन विभाग की प्रदेश स्तर की टीम जंगल में गुलदार को पकड़ने के लिए उतार दी गई थी।
यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंट को लेकर सामने आया बड़ा सच, पाकिस्तान में बैठकर कर रहा ये हरकत, SP बोले- आरोपी जल्द होंगे अरेस्ट
आला अधिकारियों के निर्देश पर लखीमपुर खीरी से दो हथिनी भी सर्च अभियान में लगाई गई थी लेकिन, सफलता नहीं मिली थी। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण जंगल गए तो उन्होंने पिंजरे में गुलदार को कैद देखा।
यह भी पढ़ें: रुला देंगी तस्वीरें: नौ चिताएं जलती देख रो पड़ा पूरा गांव, घरों के चूल्हे पड़े ठंडे, सदमे में परिजन
सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को अपने में कब्जे में लेकर चिड़ियाघर भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। एसडीओ बिजनौर ज्ञान सिंह का कहना है कि पकड़ा गया गुलदार पूरा जवान लग रहा है। गुलदार के नर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। एसडीओ का कहना है कि गुलदार घायल दिख रहा है, अब चिकित्सा परीक्षण के बाद सही जानकारी उपलब्ध होगी।