फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: BKU leader Mukhtar Singh daughter Kamalpreet has worn a unique chunari in her marriage

दुल्हन की अनोखी चुनरी: खूब हो रही वायरल, आशीर्वाद देने पहुंचे टिकैत, चर्चा का विषय बनी कमलप्रीत की शादी

Tue, 07 Dec 2021 10:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Dec 2021 10:28 PM IST
सार

एक युवती ने अपनी शादी में अनोखी चुनरी ओढ़ी। दुल्हन की यह चुनरी सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। वहीं राकेश टिकैत ने भी शादी समारोह में पहुंचकर दुल्हन और दूल्हे को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
Bijnor News: BKU leader Mukhtar Singh daughter Kamalpreet has worn a unique chunari in her marriage
दुल्हन ने ओढ़ी अनोखी चुनरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

किसान आंदोलन का असर अब गांवों में युवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के ब्लॉक उपाध्यक्ष की बेटी कमलप्रीत ने शादी में किसान आंदोलन के प्रतीक ट्रैक्टर और किसान छपी और ‘मेरा गांव, मेरा देश’ लिखी चुनरी ओढ़ी। 

विज्ञापन


इस शादी में शामिल होकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। दुल्हन को ट्रैक्टर चलाते किसान छपी चुनरी ओढे़ देख राकेश टिकैत सराहना करते नजर आए, वहीं सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा है। 
विज्ञापन


अफजलगढ़ भाकियू इकाई के ब्लॉक उपाध्यक्ष मुखतार सिंह की पुत्री कमलप्रीत का विवाह समारोह था, जिसका आयोजन काशीपुर के एक बैंक्वेटहाल में था। बताया जा रहा है कि कमलप्रीत में अपने परिवार वालों से शादी में किसान आंदोलन के प्रतीक ट्रैक्टर चलाता किसान छपी चुनरी मांगी थी। शादी में भी कमलप्रीत ने ‘मेरा गांव, मेरा देश लिखी और ट्रैक्टर चलाते किसान छपी चुनरी ओढ़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें


भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत वैवाहिक स्थल पर पहुंचे और वहां उन्होंने दुल्हन कमलप्रीत व वर रवींदर सिंह के सर पर हाथ रख कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस शादी के फोटो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं और लोग कमलप्रीत की चुनरी को किसान आंदोलन का असर युवाओं तक पहुंचना बता रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

इस मौके पर मुखतार  सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी, भूपेंद्र सिंह, अमरदीप सिंह, जसवंत सिंह, जगदीप सिंह, बलविंदर सिंह, बूटा सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि सहित काफी किसान नेता व नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed