{"_id":"5e31cc5c8ebc3e7d6b5c58c0","slug":"bijnor-news-bike-rider-dies-in-road-accident-bijnor-news-mrt4662497148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
बिजनौर। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चांदपुर थाने के गांव सकतलपुर मिलक निवासी देवराज (42) किसी काम से गांव बगौड़ा जा रहा था। परिजनों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे गांव से निकलकर कुछ दूर देवल धर्म कांटे के सामने पहुंचने पर उसकी बाइक सामने से आ रहे तांगे की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक में टक्कर मारने के बाद तांगे वाला वहां से फरार हो गया। हादसे के बाद वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी गांववासी ने घायल के परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजन घायल देवराज को एंबुलेंस की सहायता से स्याऊ सीएचसी ले गए, वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, नांगल थाना क्षेत्र के गांव सराय आलम निवासी तसलीम अहमद (30) पुत्र अब्दुल समी परचून की दुकानों पर बाइक से सामान सप्लाई करता है। मंगलवार दोपहर मंडावली थाना क्षेत्र के गांव काशीराम के पास पहुंचने पर उसकी बाइक में पीछे से एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद डंपर चालक डंपर छोड़ वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को समीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।