फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bijnor news

Bijnor News: गौसपुर में गंगा नदी के कटान क्षेत्र में जल्द शुरू होगा स्टड निर्माण

Sun, 28 Jan 2024 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
bijnor news
नांगलसोती के गांव गौसपुर में किया गया कटान सुरक्षा कार्य। (फाइल फोटो)
एक दशक से कटान का दंश झेल रहे गौसपुर के ग्रामीणों को मिलेगी राहत
विज्ञापन





नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव गौसपुर में गंगा नदी के कटान क्षेत्र में जल्द स्टड निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। स्टड निर्माण कार्य की सभी बधाएं दूर हो गई हैं। फिलहाल बरसात में क्षतिग्रस्त हुए बोल्डर एप्रोन पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
नांगलसोती के गांव गौसपुर में गंगा नदी पिछले एक दशक से गांव की ओर कटान कर रही है। किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि गंगा नदी में समा चुकी है। गंगा नदी और गांव के बीच की दूरी मात्र 60 मीटर रह गई। इससे ग्रामीणों को बरसात में कटान होने की चिंता सता रही है। सिंचाई विभाग की ओर से चार माह पूर्व डेढ़ किमी लंबी बोल्डर एप्रोन (पक्का आधार) बनाया गया था, लेकिन बरसात में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने और पर कार्य रोक दिया गया था। अभी परियोजना का कार्य शेष रह गया है, जो 2024 तक पूरा किया जाना है। कार्य पूर्ण करने के लिए सिंचाई विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल क्षतिग्रस्त अप्रोन बोल्डर पर मिट्टी से भरे कट्टे लगाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही स्टड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौसपुर में अब तक हुआ कार्य
नांगलसोती। गांव और कृषि भूमि की ओर कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने गौसपुर में डेढ़ किमी लंबी और 12 मीटर चौड़ी बोल्डर एप्रोन (पक्का आधार) बनाने का कार्य किया गया है। बोल्डर एप्रोन बनने से बरसात में गांव की ओर कटान तो नहीं हुआ, लेकिन जब-जब नदी का जलस्तर बढ़ा, तब-तब ग्रामीणों की कटान को लेकर चिंता बढ़ी।


निर्माण सामग्री नहीं मिलने से रूक गया था कार्य
नांगलसोती। बारिश होने पर गौसपुर में कटान सुरक्षा का कार्य रोक दिया था। उसके बाद निर्माण सामग्री का नहीं मिलना कटान सुरक्षा कार्य करने में बाधा बना। अब पत्थर सहित अन्य निर्माण सामग्री की व्यवस्था विभाग ने कर ली है। कटान क्षेत्र में बोल्डर एप्रोन की मरम्मत कार्य के बाद स्टड निर्माण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed