फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News : A youth died due to drowning in a pond due to rain

बिजनौर में बारिश का कहर: बुझ गया घर का चिराग, युवक की मौत पर बिलख रहा परिवार, डूबने से गई जान

Thu, 13 Jul 2023 10:55 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Jul 2023 10:55 AM IST
सार

बिजनौर में बारिश का कहर : एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Bijnor News : A youth died due to drowning in a pond due to rain
तालाब। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर में हल्दौर क्षेत्र के गांव नांगलजट में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहारम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बताया गया कि इंटर कॉलेज के निकट स्थित निर्माणाधीन तालाब में बारिश के चलते जलभराव हुआ है। इसी तालाब में पैर फिसलने से युवक गिर गया, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया दिया है।

विज्ञापन

गांव नांगलजट ओडीएफ के अंतर्गत चयनित है। गांव के इंटर कॉलेज के निकट ग्राम पंचायत की ओर से तालाब खुदाई कार्य व निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस तालाब के निकट बलराम सिंह का मकान स्थित है।

ग्राम प्रधान रेखा देवी के अनुसार, कई दिनों से बारिश के दौरान तालाब में पानी भर जाने व कीचड़ होने से निर्माण कार्य रुका हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, बलराम सिंह का 32 वर्षीय पुत्र शिवराज सिंह बुधवार की शाम करीब सात बजे अपने घर से तालाब के किनारे होकर गांव में किसी कार्य से जा रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह लबालब भरे तालाब में जा गिरा। शिवराज सिंह काफी देर तक वापस घर नहीं लौटा तो तलाशी के दौरान तालाब में उसके शरीर का कुछ हिस्सा तैरता दिखाई देने पर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: गंगा का तटबंध टूटा: मेरठ के 12 गांवों पर आईं आफत, घरों में घुसा पानी, मजबूरी में ग्रामीणों का पलायन शुरू

विज्ञापन

वहीं, कुछ तैराकी युवकों ने तालाब में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद हादसा: 40 मिनट तक कार में तड़पता रहा परिवार, आपबीती सुन उड़े मंत्री के होश, गांव में पसरा है मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed