फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: National Seminar at SB College of Law

संयुक्त परिवारों में मिलते हैं संस्कार : खुर्शीद

Sun, 09 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: National Seminar at SB College of Law
बिजनौर में एसबी कॉलेज ऑफ लॉ में आयोजित सेमीनार को संबोधित करते कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्र? - फोटो : BIJNOR
संयुक्त परिवारों में मिलते हैं संस्कार : खुर्शीद
विज्ञापन

बिजनौर। एसबी कॉलेज ऑफ लॉ में राष्ट्रीय महिला आयोग दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि वर्तमान समय में संयुक्त परिवारों की आवश्यकता है। क्योंकि संयुक्त परिवारों में ही बच्चों को संस्कार मिलते हैं।
घरेलू हिंसा/ लैंगिक हिंसा विषय पर आयोजित सेमिनार में सलमान खुर्शीद ने कहा कि महिलाओं को आज भी घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ रहा है। इस स्थिति में सुधार होना चाहिए। मानवीय और संवैधानिक रूप से भी महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर अधिकार दिए गए हैं। दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या पूरी तरह बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधि के विद्यार्थियों को सभी कानूनों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की पूर्व डीन डॉ. चित्रा सिंह ने कहा कि ऐसे अपराधों पर रोकथाम के लिए समाज को आगे आना होगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ खान ने परिवार की उपयोगिता बताई। पूर्व एमएलसी नसीब पठान ने कहा कि महिलाओं के घर के बाहर व अंदर पूरी सुरक्षा मिलनी चाहिए। हमें महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मुहैया कराना है। बेटियों को भी बेटे जैसी शिक्षा और वातावरण देना चाहिए। प्राचार्य एसएम हसन व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रवक्ता अशरफ अली खान ने संयुक्त परिवारों का महत्व बताया। ममित कुमार, अमित कुमार, सचिन कुमार, स्वाति चौहान, अजीत सिंह, विनय कुमार ने भी विचार रखे। संचालन अर्चना सक्सेना ने किया। इस दौरान शमा परवीन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान, मुनिदेव शर्मा, अविनाश कुमार, विक्रम सिंह, खुशनूद खान, लोकेंद्र, कनिष्क आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed