फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Murder: Civil judge nephew murdered in Haldaur, dead body found lying in house

जज के भतीजे का कत्ल: खून से लथपथ मिली लाश, शरीर पर चोट के गहरे निशान, सिर के बाल खोलेंगे मर्डर का राज

Tue, 22 Aug 2023 01:12 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Aug 2023 01:12 AM IST
सार

Murder in Bijnor : बिजनौर में सिविल जज के भतीजे की हत्या कर दी गई। उसकी लाश घर के आंगन में खून से लथपथ मिली। बताया गया कि शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले और जगह-जगह सिर के बाल पड़े थे।

विज्ञापन
Bijnor Murder: Civil judge nephew murdered in Haldaur, dead body found lying in house
बिजनौर में मर्डर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के हल्दौर में पिछले कई दिनों से घर में अकेले रह रहे गांव प्रेमनगर निवासी राहुल कुमार का खून से लथपथ शव घर की पहली मंजिल के आंगन में पड़ा मिला। घर में कई जगह पर खून के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


वहीं, इस मामले में मृतक के ससुर, साले और पत्नी के खिलाफ हत्या करने का शक जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक युवक के चाचा सिविल जज हैं, जो लखनऊ में तैनात हैं।

विज्ञापन

गांव प्रेमनगर निवासी किसान राहुल कुमार (26) पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह का मकान अम्हेड़ा-चांदपुर मार्ग पर स्थित है। मृतक राहुल के चाचा गजेंद्र सिंह लखनऊ में सिविल जज हैं। राहुल की शादी कुछ वर्ष पूर्व थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव कौशल्या निवासी शीलू के साथ हुई थी। राहुल और पत्नी शीलू के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।

बताया गया कि विवाद के चलते ही उसकी पत्नी, बेटा और बेटी को लेकर एक सप्ताह पहले मायके चली गई थी। राहुल अब घर पर अकेला था, जबकि उसकी मां और एक भाई बिजनौर में रहते हैं। राहुल की बहन प्राची के अनुसार, वह 19 अगस्त को हरियाली तीज पर अपनी ससुराल से भाई से मिलने प्रेमनगर पहुंची। लेकिन घर पर कोई नहीं था और मेन गेट बंद मिला। कुछ देर तक अपने चाचा के यहां रुकने के बाद वापस उसी दिन अपनी ससुराल चली गई।

विज्ञापन

प्राची ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह गांव से किसी व्यक्ति के फोन से उसकी मां को राहुल की तबीयत खराब होने की सूचना दी। मां सोमवार को घर पहुंची तो राहुल का शव पहली मंजिल की छत के आंगन में पड़ा हुआ मिला। घर के आंगन, जीने, घर के बाहर खड़े नल पर जगह-जगह खून पड़ा मिला। दूसरी मंजिल की छत की तीन रेलिंग टूटी हुई मिलीं। कुछ स्थानों पर जगह-जगह सिर के बाल भी पड़े मिले। ग्रामीणों के अनुसार, राहुल के सिर व अन्य कुछ शरीर पर चोट के गहरे चोट के निशान बताए गए हैं।

सूचना पाकर मौके पर सीओ सिटी अनिल सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह व फॉरेंसिक टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। सीओ सिटी ने थाना प्रभारी निरीक्षक को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। मृतक की मां प्रमोद देवी की तहरीर के आधार पर चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव कौशल्या निवासी राहुल के ससुर तेजपाल सिंह, साला सचिन व उसकी पत्नी शीलू के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें: Exclusive: कलीम की गिरफ्तारी के बाद हुए कई बड़े खुलासे, पड़ोसी देशों के लोगों को भी एजेंट बना रहा ISI

मृतक राहुल की तबीयत खराब होने की सूचना फोन पर प्राची को देने वाले व्यक्ति के घर पर पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार वह घर पर नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: Meerut: फिटकरी की बेटी को अमेरिका में मिलेगी तीन करोड़ की छात्रवृत्ति, परिजनों की खुशी का नहीं कोई ठिकाना

राहुल का शव उसके घर की छत से बरामद हुआ। उसका अपनी पत्नी से कई वर्षों से विवाद चल रहा था। पत्नी मायके गई हुई थी। मृतक की मां की तहरीर और आशंका के आधार पर पत्नी, ससुर, साले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ.प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed