फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor MP caught Parliament intruder

Bijnor News: बिजनौर के सांसद ने पकड़ा संसद का घुसपैठिया

Thu, 14 Dec 2023 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bijnor MP caught Parliament intruder
बिजनौर के सांसद मलूक नागर ने दिखाया साहस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसरी
बिजनौर। लोकसभा बिजनौर से बसपा के सांसद मलूक नागर ने संसद में साहस का परिचय दिया। संसद की सुरक्षा को भेद कर गैलरी में कूद रहे व्यक्ति को घेराबंदी के दौरान मलूक नागर ने दबोचा लिया।
संसद भवन में बुधवार को शून्य काल की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर संसद में प्रवेश करने वाले घुसपैठियों को संसद सदस्यों ने घेर लिया। बिजनौर से बसपा के सांसद मलूक नागर ने गैलरी में कुर्सियां फांदकर आगे बढ़ रहे एक घुसपैठियों को साहस का परिचय दिखाकर अपने साथी बेनीवाल के साथ दबोच लिया।संसद में घुसे एक अन्य घुसपैठियों को अन्य सांसदों ने पकड़ कर सुरक्षा कर्मियों के हवाले किया।
विज्ञापन

सांसद मलूक नागर पूरे दिन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की सुर्ख़ियों में छाए रहे। दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से रूबरू होते हुए मलूक नागर ने बताया कि पकड़े जाने से पहले घुसपैठिए ने अचानक जूता उतारा, तब उन्हें उस पर हथियार आदि होने का शक हुआ। मगर, उन्होंने साहस बनाए रखा। उन्होंने बताया घुसपैठिये द्वारा जूता उतरते ही पीले नीले रंग का धुआं छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर के सांसद मलूक नागर की संसद में घुसपैठियों के घुसने पर एक घुसपैठियों को पकड़ने के साहसिक कदम की दिन भर बिजनौर ने चर्चा रही।


नगीना सांसद ने सुरक्षा पर सवाल उठाए

धामपुर (बिजनौर)। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीश चंद्र ने बुधवार को संसद के भीतर घुसे दो युवकों के मामले की निंदा की है। उन्होंने सुरक्षा चूक के लिए केंद्र सरकार और सुरक्षा में लगे अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि पहले एक संसद थी। अब नई और पुरानी दो संसद है। मगर, सरकार की ओर से सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। न ही सुरक्षा कर्मियों की भर्ती की है। उन्होंने जांच कर दोषी अधिकारियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने, सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed