{"_id":"610fb54e8ebc3e737d32a161","slug":"bijnor-miscreants-try-to-rob-a-couple-riding-a-bike-woman-dies-after-falling","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर : बदमाशों ने बाइक सवार दंपती से किया लूट का प्रयास, महिला की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर : बदमाशों ने बाइक सवार दंपती से किया लूट का प्रयास, महिला की गिरकर मौत
Sun, 08 Aug 2021 04:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 08 Aug 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
मृतक महिला का शव
- फोटो : Amar Ujala bijnor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार सुबह बक बाइक सवार दंपती से बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। बाइक सवार बदमाशों ने पति के साथ बाइक पर बैठी महिला के कुंडल छीनने चाहे, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और महिला बाइक से गिर गई। पति उसे लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना रहेड के ग्राम हसनपुर निवासी भूपेंद्र सिह पुत्र बाबूराम सिह पत संगीता के साथ बाईक से स्योहारा से ठाकुरद्वारा मार्ग से शनिवार की देर शाम घर जा रहे थे।भूपेन्द्र सिह ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि नगर से निकलते ही दो बदमाश बाईक से पीछे लग गये थे और चार किलोमीटर दूर ग्राम उमरपुर खादर के निकट बदमाशों ने पत्नी संगीता के कानों से सोने कुंडल खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
छीना झपटी में महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह बाईक से मुंह के बल गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।महिला के गिरते ही अज्ञात बदमाश भाग खड़े हुए।महिला के सिर मे गंभीर चोट लगने की बजहा से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्यिथि के कारण सीएचसी भेज दिया गया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।मृतका संगीता के पति भूपेंद्र का रो रो कर बुरा है।पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौड ने महिला की मौत दो अज्ञात युवको के महिला को बाईक से धक्का देने से गिरकर होना बताया है।मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।