{"_id":"5e0ce7ff8ebc3e880e3963f2","slug":"bijnor-minimum-temperature-of-district-2-2-bijnor-news-mrt461620382","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर धूप निकली, ठिठुरन रही बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर धूप निकली, ठिठुरन रही बरकरार
विज्ञापन
नए साल पर धूप निकली, ठिठुरन रही बरकरार
बिजनौर। नया साल नई उमंग लेकर आया। साल के पहले दिन की शुरुआत में ही पूरे दिन चटख धूप खिली। इससे पिछले काफी दिनों से कड़ाके की सर्दी झेल रहे सभी लोगों ने राहत की सांस ली। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय की आर्द्रता 100 प्रतिशत रही और दोपहर में यह घटकर 68 पर पहुंच गई।
नए साल पर सुबह से ही सूर्यदेव मेहरबान रहे। दिन की शुरुआत से ही अच्छी धूप निकली। इससे नए साल की रौनक दोगुनी हो गई। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी गलन भरी ठंड पड़ रही है। लगभग 20 दिन से भीषण सर्दी पड़ रही है। ठंड से परेशान लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। एक-दो दिन कड़ाके की सर्दी पड़ती है तो दो तीन बाद तेजी से धूप निकलती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तेज धूप ही कोहरे को जन्म देती है। हालांकि तेज धूप निकलने पर लोगों को सर्दी से तो राहत जरूर मिलती है। लेकिन अगले दिन कोहरे की तैयारी हो जाती है। नगीना स्थित मौसम वेद्यशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय की आर्द्रता शत प्रतिशत रही, जबकि दोपहर में यह घटकर 68 फीसदी पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिन के भीतर वर्षा होने का अनुमान है। इसलिए सभी किसान खेतीबाड़ी का कार्य मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही करें।