फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Maruti van collides with bike, husband, wife and six year old daughter die

Bijnor: मारुति वैन ने बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी और छह साल की बेटी की मौत, टायर फटने से हुआ दर्दनाक हादसा

Fri, 27 Dec 2024 12:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 27 Dec 2024 12:04 PM IST
सार

रविंद्र और उसकी पत्नी शीतल के बीच झगड़ा चल रहा था। शीतल मायके में रह रही थी। बेटी बीमार हुई तो उसकी खातिर दोनों में सुलह हो गई थी। बेटी को दवाई दिलाने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Bijnor: Maruti van collides with bike, husband, wife and six year old daughter die
रविंद्र और उसकी पत्नी शीतल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर-किरतपुर के बीच मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार मारुति वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार रविंद्र (35), उनकी पत्नी शीतल (30) और छह साल की बेटी आयुषी की मौत हो गई। तीन मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 

गांव डबासो वाला उमरी निवासी रविंद्र पुत्र उदल बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी शीतल और बेटी आयुषी को संग लेकर बाइक से बिजनौर के लिए निकला था। आयुषी बीमार चल रही थी, जिसे चिकित्सक से दवाई दिलवाने के लिए दोनों जा रहे थे। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गांव बूढ़पुर नैन सिंह के पास सामने आ रही मारुति वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रविंद्र, शीतल और आयुषी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता-पुत्री को एक टाटा सूमो से तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जबकि शीतल को थाना प्रभारी राकेश कुमार ने अपनी गाड़ी से अस्पताल भेजा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल में घायल दंपती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल आयुषी को रेफर कर दिया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर के बाद आयुषी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक साथ तीन मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

मारुति वैन का टायर फटने से हुआ हादसा
हादसे के दौरान मारुति वैन का अगला टायर फट गया था। वैन बिजनौर की ओर से तेज गति से आ रही थी और वह अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई।
 
विज्ञापन

अनबन के बाद सुलह हुई तो जिंदगी ने छोड़ दिया साथ
रविंद्र और उसकी पत्नी शीतल के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही थी। अब बेटी बीमार हुई तो दोनों में सुलह हो गई, मगर जिंदगी ने साथ छोड़ दिया। 19 दिसंबर को रविंद्र का अपनी पत्नी शीतल से झगड़ा हो गया था। झगड़ा भी ऐसा हुआ कि शीतल ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया था। जमानत मिलने के बाद रविंद्र घर पहुंचा और कई दिनों तक दोनों के बीच अनबन बनी रही। बेटी आयुषी बीमार पड़ी तो लाडो की खातिर दोनों में सुलह हो गई। मगर नियती को कुछ और ही मंजूर था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed