फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Married one sister, raped the other, got trapped when he threatened to make the video viral

Bijnor : एक बहन से शादी, दूसरी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो फंस गया

Wed, 21 Aug 2024 09:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 21 Aug 2024 09:44 PM IST
सार

दूसरे समुदाय के युवक ने एक युवती को बहलाकर उससे शादी कर ली। इसके बाद उसकी छोटी बहन से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Bijnor: Married one sister, raped the other, got trapped when he threatened to make the video viral
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर शहर निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि चांदपुर के गांव महाबुल्लापुर ढाकी निवासी दूसरे धर्म के युवक ने छह साल पहले उसकी बड़ी बेटी से बहला-फुसलाकर शादी कर ली थी। इसके बाद वह उसकी छोटी बेटी यानी अपनी साली से बातें करने लगा। 
विज्ञापन


आरोप है कि पिछले साल सितंबर माह में आरोपी घर में घुस आया और अकेला पाकर उनकी छोटी बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना ली। जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी, उसका भाई, बहनोई, चचेरा भाई पीड़िता पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगे। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि दुष्कर्म समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed