{"_id":"6adf518657b92e14af0b4088","slug":"bijnor-man-dies-under-suspicious-circumstances-wife-who-has-been-living-at-her-maternal-home-for-four-years-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, चार साल से मायके में रह रही पत्नी ने लगाया सनसनीखेज आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, चार साल से मायके में रह रही पत्नी ने लगाया सनसनीखेज आरोप
Mon, 26 Oct 2026 06:41 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:41 PM IST
सार
धर्मेंद्र की शादी 15 साल पहले डोली से हुई थी। पति से विवाद होने पर डोली चार साल से मायके में रह रही थी। डोली ने अपने देवर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्योहारा स्थित गांव अमीरपुर निवासी धर्मेंद्र (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चार साल से अलग रह रही मृतक की पत्नी ने ससुरालियों पर शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि परिजन बीमारी से मौत होने का दावा कर रहे हैं। मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
स्योहारा थाने के गांव अमीरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार की शादी करीब 15 साल पहले गांव बकसनपुर निवासी डोली पुत्री मनीराम के साथ हुई थी। ससुराल से विवाद के कारण डोली चार साल से मायके में रह रही है। डोली ने बताया कि सोमवार सुबह उसे पति धर्मेंद्र की मौत की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। डोली ने थाने पहुंचकर शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप देवर पर लगाया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का कहना है कि उसके पति और देवर के बीच कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था।
तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
धर्मेंद्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी तीन बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
ये बोले सीओ
पिछले दो-तीन दिनों से धर्मेंद्र के बीमार होने की बात परिवार वालों ने बताई है। चार साल से मायके में रह रही पत्नी अब ससुरालियों पर आरोप लगा रही है। मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
धर्मेंद्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी तीन बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
ये बोले सीओ
पिछले दो-तीन दिनों से धर्मेंद्र के बीमार होने की बात परिवार वालों ने बताई है। चार साल से मायके में रह रही पत्नी अब ससुरालियों पर आरोप लगा रही है। मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर