फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Maid Caught on CCTV Sprinkling Urine on Kitchen Utensils

Bijnor: नौकरानी की घिनौनी हरकत, रसोई के बर्तनों पर छिड़का पेशाब, CCTV में कैद हुई करतूत

Fri, 22 Aug 2025 11:38 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 22 Aug 2025 11:38 AM IST
सार

बिजनौर जिले के नगीना में एक व्यापारी के घर काम करने वाली नौकरानी की घिनौनी हरकत सीसीटीवी में कैद हुई। नौकरानी ने रसोई में बर्तनों पर पेशाब छिड़का। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया।

विज्ञापन
Bijnor: Maid Caught on CCTV Sprinkling Urine on Kitchen Utensils
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के नगीना कस्बे में एक व्यापारी के घर काम करने वाली नौकरानी की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। आरोप है कि महिला नौकरानी ने रसोई में रखे गिलास में पेशाब किया और उसे बर्तनों पर छिड़क दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार व्यापारी परिवार को नौकरानी के व्यवहार पर पहले से शक था। इसी वजह से घर की महिला ने रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। बुधवार दोपहर कैमरे में यह हरकत साफ-साफ कैद हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 22 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को जब नौकरानी दोबारा घर पर काम करने पहुंची तो परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

पुलिस का कहना है कि महिला ने अपनी गलती मान ली है लेकिन उसने इसके पीछे कोई वजह नहीं बताई। मामले में परिजनों की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई। फिलहाल महिला का शांतिभंग में चालान कर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed