{"_id":"65f01e480c9a872578074c04","slug":"bijnor-lok-sabha-seat-bsp-plays-jat-gambit-chaudhary-vijendra-singh-will-enter-the-electoral-fray-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर लोकसभा सीट: बसपा ने चला जाट दांव, चुनावी दंगल में उतरेंगे चौधरी विजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर लोकसभा सीट: बसपा ने चला जाट दांव, चुनावी दंगल में उतरेंगे चौधरी विजेंद्र सिंह
Tue, 12 Mar 2024 02:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 Mar 2024 02:50 PM IST
सार
बहुजन समाज पार्टी ने बिजनौर सीट पर अपने पत्ते खोल दिए हैं। यहां से पार्टी ने जाट दांव चलकर वोटरों को साधने की कोशिश की है। बिजनौर लोकसभा सीट से विजेंद्र सिंह चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
सम्मेलन में विजेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिजनौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह ने पार्टी बदलकर अब बसपा की सदस्यता ग्रहण की। वह बसपा की ओर से बिजनौर लोकसभा सीट के प्रत्याशी रहेंगे। शहर में एक बैंकट हॉल में उनके स्वागत और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की भले ही अभी तिथि जारी न हुई हो लेकिन चुनावी माहौल बिजनौर में दिखाई देने लगा है। भाजपा एवं रालोद के संयुक्त प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद अन्य राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: West UP News Live: पहला रोजा आज, CAA को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद, बिजनौर से विजेंद्र सिंह होंगे BSP प्रत्याशी
विज्ञापन
अब तक बिजनौर लोकसभा सीट पर लोक दल के प्रत्याशी के रूप में चौधरी विजेंद्र सिंह दावेदारी कर रहे थे। आज उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया है।
बसपा नेताओं के साथ चौधरी विजेंद्र सिंह का बड़ा काफिला बिजनौर पहुंचा और एक बैंकट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। चौधरी विजेंद्र सिंह अब बसपा की ओर से बिजनौर लोकसभा सीट पर चुनावी दंगल में उतरेंगे।